दुनिया में मां बनना सबसे बड़ा सुख माना जाता है लेकिन शायद लोग इस बात से अनजान है कि मां बनना इतना भी आसान नहीं होता है। क्योंकि मां बनने के साथ-साथ कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती है और आपकी एक भी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। आपको अपने अनुसार नहीं बल्कि बच्चे के हिसाब से अपनी दिनचर्या को तय करना होता है। जब बात बच्चों की देखभाल की आती है तो उसमें सबसे जरुरी उसकी नींद होती है। बच्चों को सुकूनभरी नींद बहुत जरुरी होती है। नींद की कमी होने का सीधा असर ना सिर्फ बच्चे के स्वास्थ पर पड़ता है बल्कि उसका मानसिक स्तर भी प्रभावित होता है। तो सवाल यहां ये उठता है कि क्या आपका बच्चा अपनी उम्र के अनुसार पर्याप्त नींद ले पा रहा है? ये जानकारी हर माता-पिता को पता होना बहुत जरुरी है।
Image Source: gippokrat
आपको बता दें कि एक अध्ययन किया गया था, जिसमें नींद की कमी होने का आकलन किया गया। शोध की माने तो घर पर पढ़ाई करने वाले बच्चों की तुलना में सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले 44.5 परसेंट बच्चे नींद की कमी के कारण पीड़ित है। जबकि जो बच्चे घर में पढ़ते है उनका आकड़ा 16.3 प्रतिशत ही रहा। तो आइए जानते है नवजात शिशु से लेकर 10 साल तक के बच्चों को कितनी नींद लेनी चाहिए।
- नवजात शिशु से लेकर 6 महीने तक- ये समय बच्चे के जीवन का सबसे आराम का समय होता है। इस उम्र में बच्चों को करीबन 16 से 20 घंटे की नींद लेनी चाहिए। बाकि नींद का समय बच्चों की आदत पर निर्भर करता है।
Image Source: com
- 6 से 12 महीने तक- इस उम्र में बच्चे के शरीर का विकास होना शुरू हो जाता है। वो बोलने और चलने की कोशिश करने लगता है जिसके चलते उसका शरीर थक जाता है। ऐसे में बच्चों को लगभग 12 से 15 घंटे की नींद जरुर लेनी चाहिए।
- 1 से 3 साल की उम्र- इस उम्र में बच्चा बेहद ऐक्टिव हो जाता है ऐसे में उसे लगभग 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी ना होने पर बच्चे चिड़चिड़े भी होने लगते है।
Image Source: huffpost
- 3 से 5 साल का बच्चे के लिए – इस उम्र में बच्चा बहुत ऐक्टिव रहता है लेकिन आपको बता दें कि इसी उम्र में बच्चें बीमारियों का शिकार होते है। इसलिए उसके शरीर को आराम देने के लिए 12 घंटे की नींद जरुर लेनी चाहिए।
- 5 से 10 साल की उम्र में- इस उम्र के बच्चों को 10 से 11 घंटों की नींद लेनी चाहिए। जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ने लगती है वैसे-वैसे उसकी नींद का समय कम होने लगता है। इसलिए बच्चों की नींद का ख्याल रखना मां-बाप के लिए बेहद जरूरी होता है।
Image Source: skim
आपके लिए ये जानना बेहद जरुरी है कि नींद की कमी होने के कारण बच्चों पर स्वास्थ्य और मानसिक रूप से प्रभाव पड़ता है। नींद की कमी कई बीमारियों को भी जन्म देती है। इससे याद करने की क्षमता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में बच्चे के लिए उम्र के हिसाब से पर्याप्त नींद लेना बहुत जरुरी है।