नीम के जूस का सेवन करने से होंगे यह फायदे

-

नीम एक आयुर्वेदिक दवा है, जिससे मिलने वाले फायदों की अगर हम गिनती करने बैठ जाएं तो ऐसे में शायद शाम हो जाएगी। यह हमारे बालों, शरीर के अलावा हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भले ही इसका कड़वा स्वाद लोगों को पसंद ना आता हो, लेकिन इससे मिलने वाले लाभ आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि इसका जूस किस तरह पीना चाहिए।

1. अगर आप भी नीम से होने वाले फायदों का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो ऐसे में आप इसका सेवन एक दवा के तौर पर करना शुरू कर दें।
2. अगर आप नीम के जूस को सीधे नहीं पी पा रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले गिलास में थोड़ा सा नमक मिला लें। इसमें आप काली मिर्च भी डाल सकते हैं।

neem1Image Source:

3. नीम का सेवन हमेशा सुबह के समय खाली पेट ही करें, ऐसा करने से हमें इससे ज्यादा फायदा मिलता है।

आइए आपको बताते हैं कि नीम का सेवन करने से हमें किस तरह के फायदे होते हैं।

1. हम आपको बता दें कि नीम की इन पत्तियों में जरा सा शहद मिला कर पीने से पीलिया में भी राहत मिलती है।
2. नीम के जूस का सेवन करने से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और मुंहासों से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। इससे त्वचा की दाग भी आसानी से साफ होने लगते हैं।

neem2Image Source:

3. नीम का जूस पीने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। यह हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसी के साथ यह पेट की पाचन क्रिया के क्रियाकलाप में भी काफी मददगार होता है।
4. नीम के रस की दो बूंदों को अगर आप आंखों में डालते हैं, तो इससे कन्जंगक्टवाइटिस से राहत मिलने के साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

neem3Image Source:

5. नीम का सेवन कर आप मधुमेह की बीमारी से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप इस बीमारी से ग्रस्त हैं तो आप नीम के रस का सेवन रोजाना सुबह जरूर करें।
6. चिकन पॉक्स के निशानों को मिटाने के लिए भी नीम का रस काफी फायदेमंद होता है। इसके रस से मसाज करने से आप आसानी से चिकन पॉक्स के निशानों से छुटकारा पा सकते हैं।

neem4Image Source:

7. इसके अलावा नीम रक्त को भी शुद्ध बनाता है, और कॉलेस्ट्रोल को भी कम करने में मददगार होता है। यह दांतों के दर्द, पायरिया से भी छुटकारा दिलाता है।
8. प्रेगनेंसी के दौरान अगर आप नीम के रस का सेवन करती हैं, तो ऐसे में आपको योनि के दर्द से छुटकारा मिल जाता है। लेबर पैन से छुटकारा पाने के लिए भी कई महिलाएं नीम के रस से मसाज करती हैं।

Pregnant womanImage Source:

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments