किसी खास मौके पर घर में बनाएं ब्रेड आइसक्रीम

-

ब्रेड आइसक्रीम रेसिपी एक बहुत ही सरल डिश है जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। इस रेसिपी के लिए बेहद कम सामग्री की आवश्यकता होती है। इस रेसिपी को आप कीटी पार्टी, जन्मदिन पार्टी व किसी अन्य खास अवसर पर बना सकती है। यह रेसिपी आपके बच्चों को खास तौर पर पसंद आएगी तो, घर पर इस स्वादिष्ट ब्रेड आइसक्रीम रेसिपी को आज़माएं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ इसका आनंद लें।

तैयारी का समय:  30 मिनट

कुल समय: 2 घंटे 30 मिनट

सर्व: 5

ब्रेड आइसक्रीम रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री:

  • ब्रेड स्लाइस- 5
  • दही- 1 कप
  • कंडेन्स्ड दूध- 1 कप
  • अनानास जाम- 2 चम्मच
  • बादाम (घिसे हुए) – 6 टुकड़े
  • सेब -1 (कटा हुआ)
  • केला- 2 टुकड़े (कटा हुआ)

ब्रेड आइसक्रीम कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले, ब्रेड स्लाइस पर अनानस जाम फैलाएं और उन्हें प्लेट पर रखें।
  • अब, इसे एक मलल के कपड़े पर दही को डाल कर उसका अतिरिक्त पानी निकालें।
  • फिर, एक कटोरे में कंडेन्स्ड दूध के साथ सूखा दही मिलाएं।
  • इसके बाद, कटा हुआ सेब और केला कटोरे में डाले।
  • अब फलों के इस मिश्रण को लें और इसे ब्रेड स्लाइस पर रखें।
  • ब्रेड स्लाइस के शीर्ष पर कटा हुआ बादाम लगाए।
  • अब, इन्हें फ्रीजर में 2 घंटे के लिए रखें।
  • फिर, इसे ठंडा करें।
  • आपकी ब्रेड आइसक्रीम परोसे जाने के लिए तैयार है।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments