अपनाएं गाय से जुड़े हुए ये सरल उपाय, समस्याएं होंगी ख़त्म

-

हिंदू धर्म में गाय को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। यही कारण है की हिंदू लोग गाय को बहुत श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं। मान्यता यह भी है की गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। अतः गौ सेवन करने से आपको इन सभी का आशीष मिलता है। इस कारण आपके जीवन की समस्याएं धीरे धीरे ख़त्म होने लगती हैं। गाय मानव के लिए एक उत्तम जीव है जो मानव जीवन के लिए बहुत सी चीजें देती हैं। आज के समय में जीवन का दुसरा नाम भागदौड़ हो गया है। हर व्यक्ति अपने कार्य के लिए भागदौड़ कर रहा है। इस समय लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं है और इसलिए वे किसी न किसी बिमारी से घिर जाते हैं।

इसके अलावा आज के समय में लोगों के लिए पैसा सबसे महत्वपूर्ण बन चुका। बहुत से लोगों को भरपूर मेहनत करने के बाद भी कम पैसा ही मिल पाता है। इस कारण उनके जीवन में कई समस्याएं आ जाती हैं। ऐसी ही कई अन्य समस्याएं हैं जिनका सामना मानव करता है। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए हम आपको गाय से जुड़े कुछ सरल उपाय यहां बता रहें हैं। यदि आप इन उपायों को अपनाती हैं तो आप अपने जीवन में इनका सकारात्मक प्रभाव जल्दी ही महसूस करेंगी। आइये जानते हैं गाय से जुड़े कुछ सरल उपाय।

यह भी पढ़ें – गायत्री मंत्र का जाप करने से हमें मिलते यह अद्भुत लाभ

गाय से जुड़े कुछ सरल उपाय –

1 – सामान्य उपाय

 सामान्य उपायImage source:

सुबह सबसे पहली रोटी गौ माता के लिए बनाएं तथा उनको खिलाएं। घर कोई भी मांगलिक कार्य होता है तो गौ माता को अवश्य शामिल कीजिये। यदि आप अपने जीवन में कोई समस्या नहीं चाहती हैं तो गौ-पूजन अवश्य करें। इससे नौ ग्रह शांत हो जाते हैं और आपके जीवन से समस्याएं ख़त्म हो जाती हैं। गौ सेवन से आपके घर के दोष भी ख़त्म हो जाते हैं अतः गौ सेवन करें। गौ माता की परिक्रमा करने से मानव को सभी तीर्थों का पुण्य मिल जाता है तथा सभी देवताओं का आशीष भी मिलता है। यदि आप दूध का सेवन करती हैं तो गाय का दूध ही पिएं। असल में इसमें स्वर्ण के गुण होते हैं जो बहुत से रोगों का शमन कर देता है। गौ माता के शरीर को सहलाने से मानव को कभी ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।

2 – विशेष उपाय

विशेष उपायImage source:

यदि आपको अपने भाग्य को जगाना है तो अपने हाथ पर गुड़ रख कर गौ माता को चटाएं। गौ माता की जीभ जब आपकी हथेली को स्पर्श करती है तो आपकी भाग्य रेखा चमक उठती है। इस बात का ध्यान रखें की की गाय को गुड़ हमेशा सर्दियों में ही खिलाया जाता है, गर्मियों में नहीं। यदि आप चाहती हैं की आपके सभी रोगों का शमन हो जाएं तथा आप पूरे जीवन स्वस्थ रहें तो आप गौ मूत्र के अर्क का सेवन प्रतिदिन करें। ऐसा करें से आपके सभी रोग दूर हो जाते हैं। जिस घर में गाय होती है वहां के सभी वास्तु दोष स्वयं ही ख़त्म हो जाते हैं। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ हो और नहीं बन पा रहा हो तो गौ माता के कान में कहिए। आपकी समस्या कुछ ही समय में दूर हो जाती है। गौ माता के पंचगव्य का सेवन आपके सभी रोगों का शमन कर देता है। यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहती हैं तो पंचगव्य का सेवन अवश्य करें तथा घर में गौ गोबर के उपले की धूप जरूर दें। ऐसा करने से आपने घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments