दही का सेवन बारिश के मौसम में सही अथवा गलत, जानें यहां

-

दही को लेकर कुछ लोग हमेशा कंफ्यूजन में रहते हैं की किस मौसम में दही का सेवन करें और किस में नहीं। बहुत से लोग मानसून के मौसम में दही का सेवन नहीं करते हैं लेकिन गर्मियों में करते हैं। मानसून के इस मौसम में दही का सेवन बहुत लोग अनुचित बताते हैं तो कुछ सही बताते हैं। सवाल यह है की मानसून के मौसम में दही को खाना सही है अथवा नहीं। आज हम आपको इस बारे में ही जानकारी दे रहें हैं।

मानसून के मौसम में दही का सेवन है लाभकारी –

मानसून के मौसम में दही का सेवन है लाभकारी -Image source:

असल में मानसून के मौसम में हमारी पाचन शक्ति कमजोर पड़ जाती है। इस कारण ही बाहर के खाने या तली हुई चीजों से हमें दूर रहने के लिए कहा जाता है। लेकिन दही का सेवन हमनारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। अतः आप दही का सेवन मानसून के मौसम में भी कर सकते हैं पर ध्यान रहें की आप बासी या खट्टी दही का सेवन न करें। इसके अलावा आप इस बात को भी ध्यान में रखें की मानसून के मौसम में आप रात को दही का सेवन करके के स्थान पर दिन में ही करें। जिन लोगों को फूड प्वॉइजनिंग या डायरिया की समस्या है उन लोगों के लिए दही का सेवन करना लाभदायक होता है। इसमें प्रोबायोटिक प्रचुर मात्रा में पाया है। जो की हमारी आंतो के लिए लाभकारी होता है। अतः यह बात साफ हो जाती है की दही का सेवन दिन में करना हमारे लिए लाभदायक होता है।

दही सेवन के लाभ –

दही सेवन के लाभImage source:

दही का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। आपको बता दें की दही का सेवन करने से बहुत से स्वास्थ्यबर्धक फायदे होते हैं। जिन लोगों को कम भूख लगने की समस्या होती है। उनको नियमित तौर पर दही का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी पाचन शक्ति मजबूत होती है तथा भूख न लगने की शिकायत दूर हो जाती है। दही का सेवन करने वालों के दांतों में कीड़ा लगने की समस्या कभी नहीं होती और न ही उनके मुंह से दुर्गंध आती है। नियमित दही का सेवन करने से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा पेट तथा आंतों से सम्बंधित कोई रोग दही के सेवन से नहीं होता है। दही में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इस कारण हमारी हड्डियां भी मजबूत हो जाती हैं। मस्त‍िष्क पर दही का सीधा प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों को ज्यादा तनाव रहता है उनको दही का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। दही में बादाम, किशमिश मिलाकर खाने से दुबले लोगों का बजन आसानी से बढ़ जाता है। इस प्रकार से देखा जाए तो दही का सेवन करने के बहुत से लाभ है।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments