दही के साथ इन 8 चीजों का सेवन, बना सकता है आपके पेट में जहर!

-

दूध एक ऐसा तरल पदार्थ हैं। जिसका उपयोग हम कई तरह की चीजों को बनाने के लिये कर सकते है। दूध से हम दहीं, घी छेना, मलाई, पनीर इत्यादि चीजों का निर्माण करते हैं। दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए जितना लाभदायक होता हैं| उससे कही अधिक दहीं का सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। इसलिये दही का सेवन आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है। लेकिन क्या आप जानते है दहीं का सेवन करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।दहीं के साथ कभी भी इन 8 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए| वरना ये दहीं आपके लिए जहरीला साबित हो सकता हैं।

दही और चीज

दही और चीज

आयुर्वेद के मुताबिक कभी भी दही के साथ चीज का सेवन ना करें| यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर के लिए हानिकारक साबिक हो सकता है।

दही और पराठे, पूरी

दही और पराठे, पूरी

दही के साथ कभी भी तली और भूनी चीजों का सेवन ना करें। क्योकि दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में बाधा उत्पन्न करते है। जिससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दही और केला

दही और केला

हम अक्सर दूध के साथ केले का सेवन करते हैं जो शरीर के लिये अमृत के समान काम करता है लेकिन दही के साथ केला अमृत की जगह जहर बना देता है। इसलिये दही के साथ केला का सेवन को करने से बचें। यदि आपको खाना ही है, तो आप २ घंटे बाद ही खा सकते हैं।

दही और उड़द की दाल

दही और उड़द की दाल

कभी भी उड़द की दाल के साथ दही का सेवन ना करें। इन दोनों को एक साथ में सेवन करने पर ये जहर बन सकते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

दही और चिकन, खजूर

दही और चिकन, खजूर

कहा जाता हैं कि कभी भी चिकन और खजूर का सेवन करने के बाद दही का उपयोग नही करना चाहिये। यदि आप इनका सेवन एक साथ करते हैं तो इससे आपको कई तरह के शारीरिक नुकसान हो सकते है। और यह आपके लिए शरीर के लिये खतरनाक साबित हो सकता हैं।

दही और आम

दही और आम

फलो का राजा आम बैसे तो दूध के साथ मृत के समान काम करता है लेकिन दहीं के साथ इसका सेवन शरीर के लिये जहर का काम करता है। क्योकि दोनों की तासीर एकदम अलग होती है। कहने का मतलब जहां एक ओर आम गर्म होता है वहीं दही ठंडा होता हैं।

दही और खट्टे फल

दही और खट्टे फल

दही में खट्टापन होता हैं| इसलिए इसके साथ कभी भी खट्टे फलो का सेवन ना करें। क्योंकि इसमें अलग-अलग एंजाइम पाये जाते है। जिसकी वजह से इन दोनों को एक साथ पचाने में परेशानी आती हैं। पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज, डायरिया और अपच की शिकायत हो सकती है।

दही और मछली

दही और मछली

दहीं और मछली का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। क्योकि मछली की तासीर गर्म होती है, तो वही दही की ठंडी। दोनों चीजों का सेवन एक साथ करने से व्यक्ति को त्वचा संबंधी रोगों, एसिडिटी और एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है।  इससे जान भी जा सकती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments