बारिश के मौसम के लिए सुंदर और स्टाइलिश छाता

-

बारिश के मौसम की शुरूआत अब हो चुकी है। ऐसे में लोग बारिश के पानी से अपने आप को कवर करने के लिये तरह-तरह की चीज़ों का उपयोग करते हैं | जिनमें छाता सबसे आम और प्रमुख है | लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे छातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके डिजाइन्स देखकर आपका भी मन फ़ौरन इन्हें लेने का कर जाएगा! और यक़ीन मानिए इनके इस्तेमाल से आप दिखेंगी बिल्कुल स्टाइलिश और रॉयल |

तो आइए जानें इन छातों के बारें में विस्तार से…

1. सादा काला छाता

 सादा काला छाता

यदि आप बारिश के साथ हवा से लड़ना चाहते हैं तो क्लासिक सादे रंग के काले छाता से बेहतर कुछ नहीं है। यह ना केवल आपको बारिश से बचाता है, बल्कि यह आपके लुक को भी बनाये रखने का काम करता है। यह सूर्य से निकलने वाली यूवी किरणों से भी आपकी त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है। यह छाता आपकी सुरक्षा के लिये पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके हैंडल सॉफ्ट ग्रिप भी है, जो यात्रा या चलते समय इसे पकड़ने में काफी आरामदायक होते है। यह छतरी मल्टीपल होने के कारण हर ड्रेस में परपेक्ट लुक देती है।

2. ट्रांसपैरेंट चेरी ब्लॉसम पैटर्न: इस बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुंदर और स्टाइलिश छातों में से एक

ट्रांसपैरेंट चेरी ब्लॉसम पैटर्न

यदि आप बारिश के मौसम को करीब से महसूस करना चाहती हैं, तो ट्रांसपैरेंट चेरी ब्लॉसम छाता इसके लिये खास है। ये ऐसा छाता है चाहे कितनी भी बारिश हो जाए, फिर भी आप इस छतरी के नीचे आरामदायक और सुरक्षित महसूस करेंगी। यह पीवीसी सामग्री से बनाया गया है ये काफी हल्का होता है। जिससे पकड़ने में भी काफी अराम मिलता है।

3. पोल्का डॉट छाता

पोल्का डॉट छाता

यदि आप इस मानसून में स्टाइलिश लुक पाना चाहती है तो पोल्का डॉट छाते का उपयोग एक बेहतर ऑप्शन है। ये भारी बारिश में भी आपको बचाने का कम करता है। ये वाटरप्रूफ होने के साथ टिकाऊ भी हैं। यह बारिश में आने वाली हवाओं से भी लड़ सकता है। जिससे आप सुरक्षित रहते है। पोल्का डॉट छाते बॉर्डर वाले होने के साथ इसमें काफी डॉट की डिजाइन से बने होते है। जो काफी अद्भुत से दिखते है।

4. रेन्बो छाता

रेन्बो छाता

रेन्बो छाते इस समय खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये हर ऐज ग्रुप के लिए लाए गए हैं इसके रंग दिखने में काफी खूबसूरत लगते है। आकाश में और आपके हाथ में रखे रेन्बो के साथ, आप मानसून की राज करने वाली रानी से कम नहीं लगेगी। रेन्बो छाता लड़कियों और महिलाओं के लिए काफी अच्छा विकल्प है। इस बार की बारिश में आप बरसात को लुफ्त उठाने के लिय रेन्बो छतरी ही लायें। ये आपके आउटफिट्स और वाइट ड्रेसेज़ के लुक को और अधिक खास बनाने में मदद करेगी।

5. प्रिंटेड छाता

 प्रिंटेड छाता

इस बारिश में आप स्टाइलिश और ब्राइट दिखना चाहती है तो डेजी के फूल जैसे ये ब्राइट कलर्स में मिलने वाले स्टाइलिश छाते परफेक्ट हैं। ये आपको तेज से तेज बारिश के साथ हवाओं से भी बचानें में मदद करेगें। यह एक कई तरह की तह से बना ऐसा छाता है जिसे मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बनाया गया है। इसमें बनी फूलों के डिजाइन आपके लुक को खास बनाने में मदद करती है।

6. एनिमल प्रिंट छतरियां

एनिमल प्रिंट छतरियां

बाजार में इस समय की तरह रंगबिरगे छाते देखने को मिल रहे है इन्ही में एक एनिमल प्रिंट छाता भी काफी आकर्षक लगता है। यह हर छटरी में से काफी अलग होने के साथ स्टाइलिश छतरी है जो पुरानी शैली को जाड़ने का काम करती है। इसमें कई तरह के जानवरों के प्रिंट देखे जा सकते है जैसे तेंदुआ प्रिंट, टाइगर फिंट और कई अन्य। इन छातों को टी-शर्ट, पलाज़ो या स्कर्ट के साथ पेयर करें।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments