बाजार में आपको चेहरे और बालों को साफ करने के ले कई तरह के शैम्पू या बॉडी वॉश और फेशियल क्लींजर मिल जाएंगे लेकिन इसका इस्तेमाल करने के बाद सकी असलियत जल्दी सामने आ जाती है। लेकिन कुच साबुन ऐसे भी होते है जो प्राकृतिक जड़ीबूटियों से बने रहते हैं। जो हमारे त्वचा और बालों के ले काफी फायदेमंद साबित होते है उन्ही में से एक है टीट्री ऑयल यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल त्वचा एंव बालों के काफी पुराने समय से होता आया है। इसका तेल चेहरे से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है। इसलिए इसके तेल से बना साबुन भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते है कि त्वचा और बालों के लिए टीट्री ऑयल किस तरह से फायदेमंद है।
टीट्री ऑयल के फायदे
नीचे हम टीट्री ऑयल के फायदों के बारे में बता रहे हैं:
- टीट्री ऑयल में एंटी माइक्रोबियल,और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को संक्रमित होने से बचाता है। इस तेल से कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।
- यह तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका उपयोग जब शैम्पू में किया जाता है, तो यह बालों की रूसी को हटाकर रोमछिद्र को खोलता है, और जड़ों को भी मजबूत बनाता है।
- टीट्री ऑयल के क्लींजिंग गुण त्वचा को साफ रखने के साथ-साथ रोगाणु मुक्त करने में भी बहुत सहायक होते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक के गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाले घाव को भरने के साथ जलन को ठीक करते है।
- टी ट्री ऑयल के इस्तेमाल से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्किन प्रॉब्लम्स जैसे रिंकल्स, स्पॉट्स आदि से छुटकारा मिलेगा
- कई अध्ययनों से पता चला है कि टी ट्री ऑयल में एंटी-ट्यूमर और कैंसर विरोधी गुण भी हो सकते हैं।
टी ट्री ऑयल सोप क्या है? - टी ट्री ऑयल सोप एक प्राकृतिक साबुन है,जिसे टी ट्री एसेंशियल ऑइल से बनाया जाता है। टी ट्री ऑयल सोप बनाते समय कई तरह की औषधियों के साख का उपयोग करके बनाया जाता है जो त्वचा के ले हर तरह से उपयोगी होता है।
टी ट्री ऑयल सोप के लाभ
टी ट्री ऑयल सोप के फायदों के बारें में बता रहे है
1. एक cleanser के रूप में काम करता है
टी ट्री ऑइल सोप प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है। और इसी के चलते यह एक औषधीय क्लींजर के रूप में जाना जाता है, टी ट्री ऑइल में एंटीसेप्टिक के गुण मौजूद होते है। जो चेहरे को कोमल, दमकता हुआ निखरा बनाते है
2. दमकती-दमकती त्वचा प्रदान करता है
टी ट्री ऑइल सोप का नियमित उपयोग त्वचा के दागधब्बों से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल के गुण त्वचा पर मौजूद रोगाणुओं को नियंत्रित करने, उन्हें रोकने के साथ सूजन कोकम करने में मदद करते हैं। इसलिए, blemishes गायब होने लगते हैं और कोमल, दमकती हुई त्वचा हम पाते हैं।
3. मुँहासे को पूरी तरह से ठीक करता है
मुंहासे वाली त्वचा पर टी ट्री ऑइल सोप त्वचा के मुंहासों को जड़ से खत्म करने का सबसे अच्छा उपाय है। इस साबुन का उपयोग करने से चेहरे पर होने वाली जलन खुजली, और मुँहासे ठीक होते है। ।
4. त्वचा की स्थिति को ठीक करता है
टी ट्री ऑइल सोप खतरनाक जीवाणु में पाए गये संक्रमण का इलाज कर सकता है। इसके साबुन का उपयोग करने से एक्जिमा, सोरायसिस दाद घावों या फोड़े को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
5. घावों और कटी त्वचा के इलाज में सहायक
टी ट्री ऑइल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो किसी भी संक्रमण को जख्मों के माध्यम से शरीर में प्रवेश करने नहीं देते हैं। यह त्वचा में होने वाले घावों को तेजी से ठीक करने में मदद करता है बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं और कीटाणुओं को खत्म करता है। ।
6. शरीर की दुर्गंध को दूर रखता है
टी ट्री ऑयल में एक ताज़ा सुगंध होती है टी ट्री ऑयल की एंटीमिक्राबियल विशेषता शरीर से आने वाली गंध को कम करने में मदद करती है। यह तेल उन बैक्टीरिया को मारता है जो शरीर की गंध के बनाने का कारण बनता है। शरीर की गंध के खत्म करने के लिए आप एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करके कम कर सकते है।
7. रूसी दूर करता है
टी ट्री ऑयल से बना साबुन बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यह अन्य साबुनों से अलग होने के साथ केमिकल मुक्त होता है इसे बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों को धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और यह लंबे समय तक बालों से रूसी खत्म कर देता है।
8. इसका उपयोग कई चीजों में कर सकते है
टी ट्री ऑयल से बना साबुन का उपयोग आप कई तरह से कर सकते है। यह आपके कई तरह के कामों में काम आ सकता है। चेहरे, बाल, और शरीर को धोने के अलावा, आप इसका उपयोग हैंड क्लींजर, कपड़े धोने का साबुन, आदि के रूप में कर सकते हैं।







