मुंहासों से निजात पाने के लिए लौंग के तेल का करें इस्तेमाल

-

लौंग का उपयोग हर घरों मे एक औषधिय रूप में किया जाता है। इसका उपयोग मसाले में करने से यह खाने के स्वाद को भी बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इसका उपयोग मसाले के साथ साथ त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाने लगा है। लौंग के तेल से आप त्वचा से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर सकते है। क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक, जीवाणुरोधी, एंटीवायरल के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते है। आइए इस लेख के द्वारा जानें कि लौग का तेल किस तरह से फायेमंद है। और कैसें करे इसका उपयोग

मुँहासे के लिए लौंग के तेल का उपयोग कैसे करें

How-to-use-clove-oil-for-acne

1. लौंग का तेल

जरूरी सामग्री

लौंग के तेल की कुछ बूंदें।
मॉइस्चराइजर
क्लीनजर

लगाने का तरीका

मुंहासों पर लौंग का तेल लगाएं।
और इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद क्लींजर से चेहरे को साफ करके ताजे पानी से चेहरा धोएं।
सूख जाने के बाद मॉइस्चराइज़ करें।

कैसे करता है यह काम

लौंग का तेल एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर होता है। इसका उपयोग करने से यह त्वचा पर मौजूद मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है लेकिन इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानी बरतना जरूरी है। क्योंकि लौंग का तेल काफी स्ट्रांग होता है जिससे त्वचा में जलन के साथ रेशैज भी पड़ सकते है।

2. नारियल तेल और लौंग का तेल

Coconut-oil-and-clove-oil

जरूरी सामग्री

लौंग के तेल की 3 से 5 बूंदें
1 चम्मच नारियल तेल
एक स्टीमर

लगाने का तरीका

सबसे पहले त्वचा के बंद रोम छिद्रों को खोलने के लिए 5 मिनट के लिए भाप दें।
इसके बाद दोनों तेल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
अब,तेल से बने इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाए और हल्के हाथों से मालिश करें।
चेहरे की मालिश उस जगह पर ज्यादा करें जहां पर मुँहासे ज्यादा निकले हों।
10मिनिट बाद ऑइल-फ्री क्लींजर से चेहरा धोएं और सूखने दें।

ऐसे करता है काम

नारियल के तेल में जीवाणुरोधी गुए पाए जाते हैं। जो त्वचा के अंदर जमी गंदगी को हटाने में मदद करते है और इसमें लौग का तेल मिलाने से यह मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।

3. लौंग का तेल और जैतून का तेल

Clove-oil-and-olive-oil

जिसकी आपको जरूरत है

3 से 5 बूंद लौंग का तेल
1 चम्मच जैतून का तेल
स्टीमर

लगाने का तरीका

सबसे पहले 5 मिनट के लिए त्वचा को भाप दें।
फिर दोनों तेलों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
इस तेल के मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएँ और गोलाकार हाथों से मालिश करें।
चेहरे की मालिश उस जगह पर ज्यादा करें, जहां मुँहासे हों ।
लगभग 10 मिनिट बाद ऑइल-फ्री क्लींजर से चेहरा धोएं और सूखने दें।
अंत में मॉइश्चराइजर लगाएं।

ऐसे करता है काम

शुद्ध जैतून का तेल जीवाणुरोधी होता है। यह त्वचा को पोषण देने के साथ उसे स्वास्थ्य बनाता है। चेहरे पर पड़े दाग धब्बे को दूर करके त्वचा साफ करता है। साथ ही त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करके मुंहासों को कम करने में मदद करता है।

4. फाउंडेशन और लौंग का तेल

Foundation-and-clove-oil

जरूरी चीजें

मेकअप ऐप्लिकेटर
एक बूंद लौंग का तेल
फाइंडेशन

लगाने का तरीका

लौंग के तेल की 2 बूंद फाउंडेशन में डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब चेहरे पर समान रूप से फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन उतना ही उपयोग करें जो आपको अपने मेकअप ऐप्लिकेटर पर चेहरे के लिए चाहिए।
इसके बाद मेकअप करें जैसा आपको चाहिए।
इस बात का जरूर ख्याल रखें की रात को सोने से पहले मेकअप को हटाना ना भूलें।
ऐसे करता है काम

यह चेहरे पर बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देता और मुंहासों को कम करता है।

5. मॉइस्चराइजर और लौंग का तेल

Moisturizer-and-clove-oil

जरूरत की चीजें

एक बूंद लौंग का तेल
ऑयल-फ्री फेशियल क्लीन्ज़र
मॉइस्चराइज़र

लगाने का तरीका

सबसे पहले चेहरे को ऑयल-फ्री फेशियल क्लींजर से धोएं।
उसके बाद मॉइस्चराइजर में लौंग का तेल डालकर त्वचा पर लगाए
धीरे-धीरे चेहरे की मालिश करें।
लगभग 10 मिनिट बाद ऑइल-फ्री क्लींजर से चेहरा धोएं और सूखने दें।
अंत में मॉइश्चराइजर लगाएं।

ऐसे करता है यह काम

मुंहासों के लिए लौंग के तेल का उपयोग सबसे अच्छा उपचार है। लौंग के तेल में एंटी−बैक्टीरियल, एंटी−इंफलेमेटरी व एंटी सेप्टिक के गुण पाए जाते हैं,जो छिद्रों को कीटाणुरहित करने में मदद करता है और मुँहासे को ठीक करते है। इसका उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बों भी दूर हो जाते है

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

Recent comments