चेहरे पर झुर्रियां पड़ती है इस बात को तो सभी ने सुना है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि हमारे हाथों पर भी झुर्रियां पड़ती है। जी हां, ये सच है कि हमारे हाथ भी हमारे चेहरे की त्वचा की तरह काफी नाजुक होते है मगर ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान नही देते हैं और हाथों को अनदेखा ही करते रहते है। वैसे ज्यादातर लोग यही सोचते है कि हाथो पर पड़ने वाली ये रेखाएं उम्र बढ़ने के कारण ही पड़ती हैं पर असल मे ये झुर्रियां कहीं ना कहीं हमारे अपने हाथों के देखभाल ना करने के कारण पड़ती हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने हाथों की झुर्रियों को कम कर सकती हैं।
 Image Source: https://www.serenityspalounge.com/
Image Source: https://www.serenityspalounge.com/
1. साबुन को देख कर करें प्रयोग- हम एक पूरे दिन में ना जाने कितनी बार अपने हाथों को धोने के लिए साबुन का प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा हैं कि आप जिस साबुन का प्रयोग कर रही हैं। वो आपके हाथों की त्वचा के लिए सही है की नहीं। वैसे ज्यादातर देखा गया है कि हम जिस साबुन का प्रयोग करते हैं। वो हमारे हाथों को बेजान और रुखा बना देता हैं। जिसके कारण हमें दिन में कई बार अपने हाथों को कोमल बनाने के लिए मॉश्चराइजर का प्रयोग करना पड़ता हैं। तो अच्छा होगा कि आप जब भी मार्केट से साबुन खरीदे तो वो सख्त ना हों।
 Image Source: https://static1.squarespace.com/
Image Source: https://static1.squarespace.com/
2. मॉश्चराइजर का प्रयोग करें- जब आप अपने चेहरे की त्वचा को कोमल बनाने के लिए दिन में कई बार उसपर मॉश्चराइजर का प्रयोग कर सकती हैं, तो हाथों पर क्यो नहीं। जितनी जरुरत हमारे चेहरे को मॉश्चराइजर की होती है उतनी ही हमारे हाथों को भी होती हैं। तो इसके लिए आप कम से कम दिन में तीन या चार बार तो अपने हाथों पर मॉश्चराइजर जरुर लगाएं। वैसे आप चाहे तो जब आप हाथ धोएं तो उसके बाद भी मॉश्चराइजर का प्रयोग कर सकती हैं। इतनी ही नही रोज रात को सोने से पहले अपने हाथों पर मॉश्चराइजर जरुर लगाएं। इससे आपके हाथ कोमल बने रहेगे और उन पर किसी भी तरह की झुर्रियां नही पड़ेगी।
 Image Source: https://a57.foxnews.com/
Image Source: https://a57.foxnews.com/
3. सनक्रीम का करें प्रयोग- सूरज की किरणों से जिस प्रकार से हमारे चेहरे को नुकसान होता है उसी तरह ये हमारे हाथों के लिए भी उतना ही हानीकारक होता हैं। तो अच्छा होगा की आप जब भी धूप में कहीं बाहर जाएं तो अपने चेहरे के साथ-साथ अपने हाथों पर भी सनक्रीम जरुर लगा लें। इससे आपके हाथों की त्वचा को किसी तरह का नुकसान नही होगा और वक्त से पहले उनकी कोमलता नहीं जाएगी।
 Image Source: https://www.adclinic.com/
Image Source: https://www.adclinic.com/
4. बादाम के तेल का करें प्रयोग- वैसे ज्यादातर लड़कियां यही मानती हैं कि जब वो मॉश्चराइजर का प्रयोग कर रही है तो तेल का प्रयोग क्यो करें। पर ऐसा नही करना चाहिएं क्योकि बादाम का तेल हमारे हाथो को कोमल बनाने में बहुत मदद करता हैं। बादाम के तेल से ना केवल हमारे हाथ कोमल होते है बल्कि हमारे हाथों पर पड़ने वाले दाग-धब्बे और रेखाएं भी कम हो जाती हैं। इतना ही नही हमारी त्वचा तेल को सोख कर उसे अन्दर से नमी प्रदान करता है जिसके कारण भी वो कोमल हो जाते हैं।
 Image Source: https://i9.dainikbhaskar.com/
Image Source: https://i9.dainikbhaskar.com/
5. मेनिक्योर जरुर करें- अगर आप अपने हाथो को कोमल और मुलायम बनाना चाहती है तो इसके लिए महीने में कम से कम दो या एक बार मेनिक्योर जरुर कराएं। मेनिक्योर करने से हमारे हाथो पर मौजूद डेड स्किन हट जाती हैं। और वो पहले से ज्यादा कोमल लगने लगती हैं। इतना ही नही मेनिक्योर करने से हमारे हाथों पर एक प्राकृतिक चमक भी आ जाती हैं।

