Home विविध वास्तु शास्त्र के ये उपाय करेंगे आपकी नींद न आने की समस्या...

वास्तु शास्त्र के ये उपाय करेंगे आपकी नींद न आने की समस्या का निवारण

0

माना जाता है की भगवान विश्वकर्मा ने वास्तु शास्त्र जैसा वैज्ञानिक उपहार इंसान को इसलिए दिया बता ताकी वह अपने जीवन को सुख शांति से गुजार सके। लेकिन इस ज्ञान को आज का मानव भूल चुका है। मानव अपने जीवन में अनजाने में ही सही कई गलतियां करता है तथा समस्या आने पर परेशान होता है। लेकिन यदि आप वास्तु शास्त्र की और ध्यान दें तो आपके जीवन की समस्याएं इससे सुलझ सकती हैं। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार नींद न आने की समस्या का निवारण बता रहें हैं। वास्तु के अनुसार नींद न आने की समस्या का मूल आपका बेडरूम हो सकता है तथा आपकी कुछ आदतें भी। अतः यदि आप इनमें कुछ परिवर्तन करेंगे तो आपकी इस समस्या का निवारण जल्दी हो जाता है। आइये जानते हैं नींद न आने की समस्या के उपाय के रूप में वास्तु शास्त्र आखिर क्या बताता है।

यह भी पढ़ें – इस प्रकार के वास्तु दोष से हो जाती हैं आपको बीमारियां, जानें इनके बारे में

चैन की नींद देंगे ये वास्तु उपाय –

चैन की नींद देंगे ये वास्तु उपाय Image source:

वास्तु के अनुसार स्त्रियां किसी भी घर की मूल स्त्रोत्र मानी जाती हैं। अतः भूलकर भी स्त्री पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा स्त्री को पूरा सम्मान भी देना चाहिए। यदि आप घर की स्त्रियों पर गुस्सा करते हैं या उनसे झगड़ते हैं तो आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। यदि आपको रात को समय पर नींद नहीं आती या देर तक आप जागते हैं तो इसका एक कारण आपने बेडरूम में ज्यादा नकारात्मकता का होना भी हो सकता है। इसके निवारण के लिए आप अपने बेडरूम में कम से कम एक खिड़की तो अवश्य बनवाएं। यदि खिड़की है तो उसको ज्यादा से ज्यादा समय खुला ही रखें। कुल मिलाकर आपका बेडरूम बंद नहीं होना चाहिए बल्कि खुला हुआ तथा हवादार होना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए करें ये उपाय –

Image source:

यदि महिलायें घर की सफाई का करती हैं तो उनको सफाई के कार्य के बाद तुरंत स्नान करना चाहिए। इसके अलावा घर के सभी सदस्यों को स्नान करने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। अपने घर तथा दूकान आदि की साफ सफाई पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए। साफ़ सफाई के कारण ही इन स्थानों पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए आप अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं तथा मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश की तस्वीर या प्रतिमा को लगा सकते हैं। यदि आपके घर की दीवारों पर सीलन के कारण तरह तरह की आकृतियां उभर रही है तो इसको नजरअंदाज न करें बल्कि जल्दी ही दीवारों की मरम्मत कराएं। इस प्रकार यदि आप अपने घर में वास्तु शास्त्र के ये सरल उपाय अपनातें हैं तो न सिर्फ आपकी नींद न आने की समस्या का समाधान होता है बल्कि आपके घर में सुख,समृद्धि तथा खुशहाली भी आती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version