Home स्वास्थ्य अंडे में छिपे हैं सेहत के कई राज

अंडे में छिपे हैं सेहत के कई राज

0

हम सभी हमेशा एक सेहत भरी जिंदगी की कामना करते हैं। जिसके लिए हम अपने खाने में ऐसे प्रोटीन लेते हैं जो कि हमें चुस्त और दुरुस्त रखने में काफी मददगार होते हैं। सुबह घर से निकलने से पहले हम जो नाश्ता करके आते हैं वह पूरे दिनभर अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर हम अंडे का नाश्ता करके घर से निकलें तो वह हमारे लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। अंडे खाने का कोई मौसम नहीं होता, इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं, इसका सेवन करना हर मौसम में फायदेमंद होता है।

हम सभी हमेशा एक सेहत भरीImage Source: https://www.bildderfrau.de/

आपने सुना भी होगा संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। उसी तरह यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आप भले ही अंडों का सेवन रोजाना करते हो, लेकिन इसके बारे में आपको कई जानकारी भी नहीं होगी। आइए आपको बताते है अंडे के कुछ अंजान फायदे।

Image Source: https://www.incredibleegg.org/

शेप
अंडे अलग अलग तरह के होते है। ऐसा बिल्कुल जरुरी नहीं कि हर अंडे का आकार एक जैसा हो। यह अलग अलग तरह के आकारों में होते हैं, कुछ छोटे, कुछ बड़े तो कुछ मध्यम आकार के। आपको बता दें कि जितना आकार अंडे का छोटा होगा, उसमें उतने ही कम प्रोटीन की मात्रा होगी।

Image Source: https://www.thenaturopathickitchen.com/

पौष्टिक तत्वों से भरपूर
अंडों में विटामिन ए, बी12, डी के साथ फास्फोरस, फोलेट और रिबाफ्लेविन की मात्रा पाई जाती है। जिससे हमारे शरीर को काफी लाभ होता है। अंडों का नियमित सेवन करने से दिमाग तो तेज होता ही है, इसी के साथ ही यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।

Image Source: https://file.104.com.tw/

ताजा अंडे खाएं
आपको बता दें कि अंडों की भी एक्सपायरी डेट होती है। फार्म से बाहर निकलने के तीन हफ्ते के अंदर ही अंडों का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं ध्यान रहे कि अंडों को अच्छी तरह से कोल्ड स्टोर में रखा गया हो। अगर अंडों को अधिक समय के लिए बाहरी तापमान में रखा जाए तो उनकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है। इसलिए हमेशा ताजा अंडों का ही सेवन करें।

Image Source: https://www.aktual.com/

रंग से फर्क नहीं
कुछ लोगों का मानना होता है कि सफेद अंडे भूरे अंडों से ज्यादा फायदेमंद होते है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। अंडों के रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों तरह के अंडों में बराबर मात्रा में पोषण होते है। कभी भी रंग को लेकर अंडों का सेवन ना करें।

Image Source: https://www.academiasportmix.com.br/

प्रोटिन की मात्रा
अंडे के सफेद भाग में एल्ब्यूमिन नाम का प्रोटीन होता है। जिससे सुबह के समय अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। अगर आप भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं तो नाश्ते में अंडे का सेवन करें। इससे आपकी दिनचर्या ऊर्जावान रहेगी।

Image Source: https://img22.olx.ua/images_slandocomua/

ज्यादा मात्रा में विटामिन डी
हमारे शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जितना कैल्शियम महत्तवपूर्ण है, उतना ही महत्तवपूर्ण विटामिन डी भी है। विटामिन डी से हमारी हड्डियां मजबूत होती है। विटामिन डी ऐसे तो हमें सूरज की किरणों से भी मिलता है। लेकिन अंडे खाने से हमारे शरीर को अधिक लाभ होता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।

Image Source: https://www.sportandexercisereview.com/

मोटापा घटाने में मददगार
एक अंडे में मोनोसैचुरेटेड फैट, सैचुरेटेड फैट और कुछ पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं अंडे में कोलेस्ट्रॉल की भी पाया जाता है। रोजाना एक अंडा खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रोल की कमी नहीं होगी और आपको किसी भी तरह की हार्ट प्रब्लम नहीं होगी।

Image Source: https://kirov-portal.ru/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version