Home मेकअप रेड लिपस्टिक के ये शेड्स आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

रेड लिपस्टिक के ये शेड्स आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

0

महिलाओं के लिए लिपस्टिक खास सौंदर्य प्रसाधनों में से एक है। होठों की खूबसूरती न हो तो पूरा मेकअप ही अधूरा रह जाता है। वहीं अगर मेकअप ज्यादा न किया गया हो और लिपस्टिक लगाई गई हो तो भी अपके चेहरे पर अलग ही चमक दिखाई देगी, लेकिन महिलाओं को अक्सर लिपस्टिक के रेड शेड को लेकर परेशानी आती है कि वो आखिर कौन सा शेड किसी मौके के अनुसार चुनें। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए आज रेड शेड की अलग-अलग लिपस्टिक के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्राइट रेड-
जिन महिलाओं की त्वचा का रंग बेहद साफ होता है उन महिलाओं पर ब्राइड रेड शेड वो भी पिंक टोन में बेहद अच्छा लगता है। साथ ही अगर आप कॉलेज जाने वाली हैं तो आपको पिंक शेड में ही ब्राइट रेड रंग की लिपस्टिक को जरूर ट्राई करना चाहिए।

red lipcolour is a hot trend1Image Source: thebodyisnotanapology

चेरी रेड और वाइन-
इस शेड की लिपस्टिक बड़ी उम्र की महिलओं पर बेहद ही अच्छी लगती है। इस शेड को ज्यादा उम्र की महिलाएं किसी भी पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। चेरी रेड भी महिलाओं के चेहरे पर खूब फबता है।

Image Source: blogspot

ऑरेंज रेड-
जिन महिलाओं का रंग गेंहुआ होता है उन महिलाओं को ऑरेंज लिपकलर यूज़ करना चाहिए। यह आपको फ्रेश लुक प्रदान करता है। ऑरेंज शेड के साथ ही आप ब्लू बेस्ड शेड भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Source: youqueen

ट्रू रेड-
जिन महिलओं की उम्र तीस तक है उन पर रेड कलर के सभी शेड अच्छे लगते हैं। रेड शेड इस उम्र तक की महिलाओं पर गजब का लुक देता है। उन्हें ये शेड जरूर ट्राई करना चाहिए।

Image Source: shorouknews

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version