Home सेलिब्रिटी टॉक जानें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ब्यूटी सीक्रेट

जानें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ब्यूटी सीक्रेट

0

अनुष्का शर्मा के बारे में विराट को लेकर भलें ही अलग-अलग चर्चे सुनने को मिलते रहती है, पर ये जोड़ी सचमुच में ही लाजवाब है, क्योंकि अनुष्का की सुंदरता के सामने तो हर कोई कायल हो सकता है। वह जितनी साधारण तरीके से रहती है उतनी ही खूबसूरत लगती है। सुंदरता के बारे में अनुष्का का भी मानना है कि सुंदरता आपके अंदर होती है। आपके अंदर की खुशी और कॉन्फिडेंस आपकी सुंदरता में निखार लाने में मदद करता है। इसी से ही आपकी खूबसूरती झलकती है। इसके अलावा शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सही समय पर सही तरह से लिया गया आहार आपकी त्वचा में जान डाल देता है, इसलिए अनुष्का अपने खानपान पर विशेष ध्यान देती है। वह अपने शरीर की फीट रखने के लिए फ्रूट्स के अलावा जूस लेना ज्यादा पसंद करती है। आज हम आपको अनुष्का के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बता रहें हैं जिसे जानकर आप भी अपनी त्वचा की देखभाल उनके अनुसार कर सकती हैं। तो जानें अनुष्का के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में…

anushka-sharma1Image Source:

यह भी पढ़े : चारकोल की मदद से ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल

1. त्वचा की देखभाल
पूरी दिनचर्या में अनुष्का अपनी त्वचा की देखभाल करना महत्वपूर्ण मानती है। फिर चाहे शूट का समय कितना भी लेट हो वो अपनी त्वचा में फेस क्लेंज और टोन करना कभी नहीं भूलती। घर से बाहर निकलने से पहले वो एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलती है। इसके अलावा सोने पहले वो अपने चेहरे के मेकअप को हटाए बिना नहीं सोती। प्राकृतिक सुंदरता के पक्ष में रहते हुए अनुष्का अधिक मेकअप के खिलाफ हैं। वह बिना मेकअप के रहना ज्यादा पसंद करती है। नियमित रूप से वह फेशियल नहीं कराती हैं, लेकिन चेहरे की सफाई रोज करती हैं।

Image Source:

2. व्यायाम-
अनुष्का शर्मा हमेशा अपने कामों में कितनी ही क्यों ना बिजी हो पर कुछ घंटे एक्सरसाइज के लिए निकाल ही लेती है। उनका मानना है कि नियमित रूप से योगा और एक्सरसाइज करने से खून का संचार बढ़ता है और स्किन फ्रेश दिखती है। साथ ही शरीर चुस्त बना रहता है।

Image Source:

3. मेकअप-
अनुष्का दिखावे की जिंदगी जीना पसंद नहीं करती है क्योंकि बाहरी सुंदरता मात्र क्षण भर की होती है और आंतरिक सुंदरता हमेशा के लिए रहती है। इसलिए वो अपनी आंतरिक सुंदरता को निखारने के लिए प्राकृतिक चीजों का प्रयोग ज्यादा ये ज्यादा करती है। वो अपने चेहरे पर मेकअप बहुत ही कम लगाती है।

Image Source:

4. आहार-
अनुष्का शर्मा शाकाहारी है इसलिए वो अपने खाने में पौषिक और हेल्दी डाइट लेना ज्यादा पसंद करती है। शरीर में नमी की मात्रा बनी रहे इसके लिए वो खूब पानी पीती हैं खाने में वो उबली सब्जियों के साथ अकाई बैरी और व्हीटग्रास पाउडर लेती हैं एवं अपनी खूबसूरती को और निखारने के लिए वह चाय की जगह ग्रीन टी पीती हैं। जो एंटी-ऑक्सीडेंट से भरी होती है और झुर्रियों को त्वचा से दूर रखती है। इससे त्वचा मुलायम और फ्रेश हो जाती है।

Image Source:

5. फिटनेस
अनुष्का शर्मा अपने शरीर को फिट बनाए रखने के लिए सिर्फ संतुलित आहार का ही सेवन करती हैं। तैलीय चीजों से दूर रहती हैं। शरीर को फिट बनाए रखने के लिए वो वर्क आउट पर विशेष ध्यान देती हैं। सुबह के नाश्ते के समय अनुष्का हल्का आहार लेकर जूस पीना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा फलों के साथ वो दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़े : इन 4 तरीकों को अपनाकर बनाएं अपनी त्वचा को सुंदर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version