कोको से बनने वाली चॉकलेट तो सभी लोगों को भाती है। दक्षिण अमेरिका निवासियों के लिए चॉकलेट को भगवान का भोजन भी कहा जाता है। अपने विशेष गुणों के कारण और अपने स्वाद के कारण चॉकलेट सौ वर्षों से पहले से ही लोगों की पसंदीदा रही है लेकिन लोगों में डर है कि चॉकलेट का सेवन करने से तेजी से वजन बढ़ जाता है। आपको बता दें कि चॉकलेट न सिर्फ आपके बढ़ते वजन को रोकने में सक्षम है। बल्कि आपके मूड को भी अच्छा बनाने का काम करती है। चॉकलेट खाने से संबंधित कई बार रिसर्च की जा चुकी है। अमेरिका में एक रिसर्च में सामने आया है कि चॉकलेट खाने से कई फायदे होते है।
1 तनाव दूर करने में सक्षम
इस रिसर्च में पता चला है कि दो सप्ताह तक हर रोज डार्क चॉकलेट खाने से तनाव दूर करने में मदद मिलती है। चॉकलेट को खाने से तनाव में वृद्धि करने वाले हार्मोन नियंत्रित होते है। साथ ही इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर ठीक होने लगता है। कोको में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते है।
 Image Source: co
Image Source: co
2 हार्ट के लिए लाभकारी
2010 में हुए एक रिसर्च में पाया गया है कि यह ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद ही मदद करती है। चॉकलेट के खाने से दिल की समस्याओं को कम किया जा सकता है। वहीं यूरोपीय सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया कि है ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से दिल से जुड़ी कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।
 Image Source: followme
Image Source: followme
3 वजन को कम करने में सहायक
कैलिफोर्निया के सैन डिएगो विश्वविद्यालय की एक रिसर्च में पता चला है कि जो व्यस्क रोजाना नियमित रूप से चॉकलेट को खाते है उनके शरीर का बॉडी मास इंडक्स चॉकलेट का सेवन न करने वालों की तुलना में बेहद कम बना रहता है।
 Image Source: onlymyhealth
Image Source: onlymyhealth
4 एंटी एजिंग में मददगार
वैज्ञानिको के मुताबिक चॉकलेट में कोको फ्लैवनॉल बढ़ती उम्र के लक्ष्णों को आने ही नहीं देता। जबकि एक अमेरिकी रिसर्च के मुताबिक रोजाना हॉट चॉकलेट के करीब दो कप पी लेने से बुजुर्ग लोगों का भी मानसिक स्वास्थ अच्छा रहता है। साथ ही उनके सोचने और समझने की क्षमता भी तेज हो जाती है।
 Image Source: com
Image Source: com
5 मूड को फ्रेश करने में सक्षम
वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले रिसर्च में पाया गया कि वयस्कों के लिए चॉकलेट खाना बेहद ही लाभप्रद होता है। इसे खाने से आत्म संतुष्टि मिलती है। साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करते हैं। इतना ही नहीं जो लोग चॉकलेट का सेवन करते है उनका मूड भी हमेशा अच्छा ही बना रहता है।

