Home स्वास्थ्य जानिए गर्भावस्था के दौरान लहसुन खाने से होने वाले फायदे

जानिए गर्भावस्था के दौरान लहसुन खाने से होने वाले फायदे

0

गर्भावस्था का वो समय हर मां के लिये सबसे खास होता है जब वो 9 महीने तक अपने गर्भ में अपने बच्चे को संभालकर रखते हुये उसकी देखभाल करती है। ऐसे समय में हर महिलाओं में कई शारीरिक परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं। जिसके चलते इन दिनों में हर महिलाओं को अपने शरीर की देख रेख करने की विशेष आवश्यकता भी होती है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी ना हो इसके लिये खाने पीने का विशेष ध्यान रखते हुये अपनी और अपने बच्चे की उचित देखभाल करनी पड़ती है। जहां एक ओर शरीर की देखभाल करने के लिये कुछ आहारों को इस समय खाने से परहेज करने को कहा जाता है, तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें खाना जरूरी बताया जाता है।

Benefits of eating garlic during pregnancy1Image Source: blogspot

गर्भावस्था के समय बच्चे व मां को पोषित करने वाले ऐसे कई आहार हैं जो स्वास्थ्य की देखभाल करते हुये शरीर को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं। जिनके बारे में हम अंजान हैं और उन्हीं में से एक चीज के बारे में हम आपको आज जानकारी दे रहे हैं। कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण होने के कारण इसका उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में बहुतायत किया जाने लगा है।
तो जानें गर्भावस्था के दौरान शरीर की उचित देखभाल करने वाले लहसुन के बहुमुखी गुणों के बारे में, जो मां के लिये तो फायदेमंद है ही साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे के लिये भी फायदेमंद साबित हुआ है।

गर्भावस्था में लहसुन खाने के फायदे:

1. गर्भावस्था के दौरान हर महिलाओं में शारीरिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इस दौरान शरीर में चिड़चिड़ापन, आलस और बालों का गिरना एक समस्या बन कर उभरती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये घरेलू दवा के रूप में उपयोग किया जाने वाला लहसुन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लहसुन में एलिसिन नाम का पाया जाने वाला तत्व बालों को गिरने से रोकता है। इसे अपने आहार में सम्मलित करने से पेट में गैस की समस्या भी दूर रहती है और यह पाचन क्रिया में भी सहायक होता है।

Image Source: onlymyhealth

2. लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम कर शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मददगार होता है। जिससे दिल की बीमारी संबंधी समस्यायें पनप नहीं पाती, लेकिन इसका उपयोग ज्यादा मात्रा में ना करें। इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें। अपने हार में इसको सम्मलित करने के लिये इसकी उचित मात्रा को जानना काफी जरूरी है। तभी यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Image Source: co

3. प्रत्येक दिन लहसुन के सेवन करने से हृदयाघात के साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से छुटकारा मिलता है और उसके बढ़ने के खतरे कम हो जाते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के काम करता है।

Image Source: onlymyhealth

4. लहसुन में पाए जाने वाले औषधीय तत्व कई तरह के इन्फेक्शन को दूर करने मे सहायक होते हैं। ये एक सबसे अच्छा संक्रमणरोधी है, जो गर्भकाल के दौरान होने वाले संक्रमण से शरीर की रक्षा करता है। गर्भकाल के दौरान इसका उपयोग करने से पहले इसकी उचित मात्रा की सही जानकारी पाने के लिये डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version