Home सेलिब्रिटी टॉक परिवार की पसंद से अरेंज मैरिज करने वाले हसीन सितारे

परिवार की पसंद से अरेंज मैरिज करने वाले हसीन सितारे

0

बॉलीवुड में हर एक्टर एक्ट्रेस के बीच होने वाले प्यार के चर्चे से सभी लोग अच्छी तरह से परिचित होंगे। इनके संबंध इतने गहरे हो जाते हैं कि बात शादी के बंधन में बंधने तक आ जाती है, फिर कुछ समय के बाद ही जीवन की उलझनों के बीच यह रिश्ते टूटकर बिखर जाते है और फिर बनती है दूसरी नई एक लव स्टोरी। इसी सच्चाई के साथ यहां के लोग एक दूसरे के साथ रहते हुये भी अलग हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले प्यार के चर्चे की सुर्खियों के बीच रहने वाले कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे भी हैं जिनके अफेयर्स भले ही कई रहे हों पर शादी उन्होंने अपने घरवालों की मर्जी से ही की है। जानिए उन सितारों के बारे में…

शाहिद-मीरा
शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच की प्रेम कहानी के बारे में तो सभी लोग जानते ही होंगे। दोनों के बीच काफी गहरी प्रेम कहानी बन चुकी थी पर जल्द ही बढ़ी दूरियों के चलते दोनों एक दूसरे से अलग हो गये। इसके बाद तो शाहिद के नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ते रहे, पर शादी की बात करें तो उन्होंने अपने परिवार की पसंद की लड़की से ही शादी कर अपना घर बसा लिया। दिल्ली की मीरा भले ही शाहिद की उम्र से काफी छोटी हैं, पर शाहिद के दिल की धड़कन बन चुकी मीरा के प्यार में वो आज पूरी तरह दीवाने हैं।

Bollywood arranged marriages1Image Source: b4uaflam

ईशा देओल- भरत
बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल ने भी फिल्मों में अपनी अलग छवि बनाने के बहुत प्रयास किये, पर वो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाईं। अपने परिवार की पसंद से उन्होंने साल 2012 में अपने बचपन के दोस्त भरत से अरेंज मैरिज कर अपना घर बसा लिय़ा। वह अभी तक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Image Source: samaylive

करिश्मा कपूर-संजय कपूर
करिश्मा ने फिल्मों में कदम रखते ही काफी तारीफियां बटोरी। जितनी ज्यादा वो दिखने में सुंदर हैं, उतनी ही ज्यादा फिल्मों में बेहतरीन रोल कर उन्होंने बुलंदियों को छुआ। एक समय ऐसा था कि इस हिरोइन का नाम बॉलिवुड के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से जोड़ा जाता था। इनकी मंगनी तक बात पहुंचने के बाद एक दिन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने परिवार की सहमति से जाने माने उद्योगपति संजय कपूर से शादी कर ली। भले ही यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और आज तलाक के मोड़ पर खड़ी है।

Image Source: com

विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा
बॉलीवुड के जाने माने स्टार सुरेश ओबेरॉय के पुत्र विवेक ओबेरॉय कभी ऐश्वर्या राय के प्यार में फंसे हुए थे, लेकिन उन्होंने अपने परिवार की सहमति और उनकी पसंद से साल 2010 में प्रियंका अल्वा के साथ शादी कर जीवन भर के बंधन में बंध गये। आज वो खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

Image Source: tumblr

माधुरी दीक्षित- डॉ. श्रीराम माधव नेने
लाखों दिलों की धड़कन बनी बॉलीवुड की जानी मानी खूबसूरत अभिनेत्री ने फिल्मों में अपनी अलग इमेज बनाई। माधुरी की अदाओं के साथ उनकी खूबसूरती के ना जाने कितने लोग दीवाने थे, पर इन्होंने अपने परिवार की मर्जी से सन् 1999 में एनआरआई डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। आज वो अपने परिवार और दो बच्चों के साथ एक सफल जिंदगी खुशहाली से व्यतीत कर रही हैं।

Image Source: jagran

गोविंदा-सुनीता
बॉलीवुड में अपने कॉमेडियन रोल, अच्छे अभिनय व डांस की छाप छोड़ने वाले कॉमेडियन एक्टर गोविंदा ने अपनी मां की पसंद से सुनीता अहूजा से अरेंज मैरिज कर अपना घर बसाया। अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी को निभाते हुये वो खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Image Source: bollywoodshaadis

राजकपूर-कृष्णा कपूर
हिंदी सिनेमा जगत की नींव के रूप में जाने जाने वाले राजकपूर ने 12 मई 1946 को अपने परिवार की मर्जी से मध्य प्रदेश में कृष्णा से शादी रचाई थी। कृष्णा कपूर जाने माने अभिनेता प्रेमनाथ की बहन हैं। कपूर खानदान के साथ राजकपूर की पसंद बनी कृष्णा से शादी करने से पूर्व राजकपूर का रोमांस कभी अपने ही जमाने की मशहूर अदाकारा नरगिस से काफी गहरा था, पर परिवार की नापसंद के चलते दोनों अलग हो गये।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version