गर्भावस्था के दौरान तरबूज का सेवन करने से होने वाले 7 चमत्कारिक फायदे

-

गर्भावस्था के दौरान एक मां को अपने शरीर की देखभाल करना काफी जरूरी होता है क्योकि सही भोजन न करना आपके अजन्मे बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है। बच्चें में सही पोषण ना मिलने से वह कुपोषण का शिकार भी हो सकता है | इसलिये बच्चे की देखरेख करने के लिये सबसे जरूरी होता है कि हर मां को ऐसे पौष्टिक तत्वों का सेवन करना चाहिये। जिससे उनका बच्चा स्वस्थ बना रहे |

प्रेग्नेंसी के दौरान वैसे तो हर तरह के फलों को खाने की सलाह दी जाती है लेकिन इन्हीं फलों में से एक तरबूज का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिये वरदान के समान काम करता है। तरबूज में पोटेशियम, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन, फाइबर आदि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है| जो प्रेग्नेंट महिलाओं और उसके होने वाले बच्चे को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। इसे खाने से ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंट महिलाओं को तरबूज खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

1. सूजन को दूर करता है

सूजन को दूर करता है

गर्भावस्था के दौरान हाथ-पैरों में सूजन का आना एक आम समस्या है जो लगभग 90 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को होती है। लेकिन, तरबूज का सेवन इस समस्या को रोकने में मदद कर सकता है क्योंकि यह नसों और मांसपेशियों में मौजूद रुकावटों को प्रभावी ढंग से दूर करता है। इस प्रकार, सूजन की संभावना को कम करना।

2. प्रतिरक्षा प्रणाली को बहतर बनाता है

प्रतिरक्षा प्रणाली को बहतर बनाता है

तरबूज का नियमित सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए वास्तव में अच्छा है क्योंकि यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें लाइकोपीन नामक एक यौगिक होता है, जो प्री-एक्लेमप्सिया के खतरे को 50 प्रतिशत कम करता है।

3. मॉर्निंग सिकनेस (उल्टी का आना) को कम करता है

 मॉर्निंग सिकनेस (उल्टी का आना) को कम करता है

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उल्टी का आना एक आम समस्या है। लेकिन बार बार उल्टी के आने से शरीर में निर्जलीकरण की समस्या बड़ सकती है इस कारण तरबूज का सेवन करने से इस समस्या को आसानी से रोका जा सकते हैं। इस फल के सेवन करने से यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। और गर्भवती महिलाओं में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

4. मांसपेशियों में ऐंठन को रोकता है

मांसपेशियों में ऐंठन को रोकता है

गर्भावस्था के दौरान, महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस के साथ मांसपेशियों में ऐंठन से भी पीड़ित रहती हैं। क्योकि शरीर में उस दौरान कई प्रकार के परिवर्तन होते है जो शरीर के ऐठन होने का कारण बनते है। इस समस्या को दूर करने के लिए तरबूज का सेवन हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

5. कब्ज से बचाता है

कब्ज से बचाता है

गर्भावस्था के दौरान कब्जियत का होना महिलाओं के लिये एक आम समस्या है। लेकिन, तरबूज का सेवन करने से  आप इस समस्या से असानी के साथ छुटकारा पा सकती है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचनक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

6. डिहाइड्रेशन से बचाव

डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्भावस्था के दौरान हाइड्रेटेड रहना बहुत महत्वपूर्ण है, और तरबूज इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। जैसा कि बताया गया है कि तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए नियमित रूप से तरबूज का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं में डिहाइड्रेशन की समस्या दूर रहती है।

7. जलन और खुजली का इलाज करता है

 जलन और खुजली का इलाज करता है

जलन और खुजली कि शिकायत हर गर्भवती महिलाओं के लिये आम समस्या है लेकिन तरबूज का सेवन इस समस्या का इलाज कर सकता है क्योकि इसकी तासिर ठंड़ी होने के साथ हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होने के कारण यह शरीर के लिये कफी असरदार तरीके से काम करता है। इसलिये सका स्वन आप भरपूर मात्रा में करें।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments