Home विविध रसोई से सावधान! ब्रेड का सेवन देता है कई खतरनाक बीमारियों को दावत

सावधान! ब्रेड का सेवन देता है कई खतरनाक बीमारियों को दावत

0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी का एक मात्र आहार ब्रेड हो गया है। यह हर घरों का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। लोग इसके इतने आदी हो चुके हैं कि सुबह के नाश्ते में इसका उपयोग करना ही अपनी शान समझने लगे हैं। अक्सर देखा जाता है कि इसका सेवन बीमार व्यक्तियों को ज्यादा कराया जाता है। लोग इसे स्वास्थ्य के लिये बढ़ियो व हल्का आहार समझ कर खाते हैं, पर आज के समय में फैल रही बीमारी का काफी बड़ा कारण यह ब्रेड बनती जा रही है। जो कई खतरनाक रोगों का कारण भी बन रही है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको ब्रेड के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बता रहे हैं और लोगों को इस बात से भी अवगत करा रहे हैं कि जो व्यक्ति इसे स्वास्थ्य के लिये अच्छा समझते हैं वो बहुत बड़ी भूल है। इसलिये इससे रहें दूर और जानें इससे होने वाली बीमारियों के बारे में…

bread may cause severe illnesses 1

अल्सर का खतरा
सुबह के समय सबसे असानी के साथ तैयार होने वाले ब्रेड के नाश्ते से पेट सबंधी बीमारी शुरू होने लगती है। इससे कब्जियत की शिकायत होने से पेट में दर्द रहता है और यही रोग धीरे-धीरे बढ़कर अमाशय में छेद कर अल्सर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। जो हमारे लिये जानलेवा भी हो सकता है।

हार्ट के लिये खतरनाक
ब्रेड में काफी मात्रा का सोडियम मिलाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की गति को तेज कर हार्ट की बीमारी को बढ़ावा देने का काम करता है। इससे अटैक आने के खतरे बढ़ जाते हैं। वे लोग जो काफी समय से इसका उपयोग करते रहे हैं वो अभी तक बात से अंजान हैं कि उनके शरीर में कितनी अधिक मात्रा में नमक पहुंच चुका है। जो उनके स्वास्थ के लिये खतरा है।

लीवर डैमेज
ब्रेड मैदे से बनती है जो हमारे शरीर के लिये काफी भारी होता है। इसे पचाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स हमारे लीवर को कमजोर उसे खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। ब्रेड में सबसे अधिक ग्लूटेन नामक लिसलिसा पदार्थ मिलाया जाता है जो सीलिएक रोग को पनपने में मदद करता है। इसे खाने के बाद से ज्यादातर लोग पेट दर्द की तकलीफ से गुजरते हैं। पाचन क्रिया कमजोर होने से पेट खराब हो जाता है, जो बाद में विकराल रूप भी ले सकता है।

शरीर में पोषक तत्वों का अभाव
रोज अपनी दिनचर्या की शुरूआत ब्रेड से करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इसके अलावा उपयोग की जाने वाली व्हाइट ब्रेड में न तो फाइबर का मात्रा पाई जाती है और ना ही ग्रेन्स का पूरा फायदा मिलता है। जिससे शरीर में कई प्रकार के रोग अपना प्रवेश करने लगते हैं।

वजन बढ़ाता है
ब्रेड में कार्बोहाइट्रेड की मात्रा भऱपूर पाई जाती है। जो हमारे शरीर में फैट्स को बढ़ाने का काम करती है। इससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है जो कि आपके शरीर का लिये खतरा बन सकता है।

पोषक आहार नहीं है
अक्सर देखा जाता है कि सुबह के नाश्ते में ब्रेड का सेवन करने के बाद भूख लगती रहती है क्योंकि यह एक फिलर की तरह काम करता है। इसलिये आपको अपने नाश्ते में किसी ठोस और हेल्दी डाइट वाले आहार का चुनाव करना चाहिये, जो आपको और आपके अपनों के स्वास्थ्य को सही रख सके।
कैंसर और थायरायड का खतरा
ब्रेड के आटे में भारी मात्रा में पोटेशियम ब्रोमेट तथा पोटेशियम आयोडेट का उपयोग किया जाता है, जो हमारे शरीर में खतरनाक बीमारी कैंसर के साथ थाइराइड जैसी बीमारी को बढ़ाने में सहायक होता है।

होल ग्रेन ब्रेड (आटे वाली ब्रेड)
यदि आप ब्रेड के शौकीन हैं तो बाजार में व्हाइट ब्रेड की जगह आज कल आटे से बनी ब्रेड भी मिलती है, उसे ले सकते हैं पर कोशिश यही करे कि हर तरह की ब्रेड से दूर रहकर पौष्टिक आहार का सेवन करें। अपने शरीर को मजबूत बनायें। संतुलित आहार आपके शरीर के मजबूती प्रदान करने के साथ हर रोगों से मुक्त रखते हैं। इसलिये ब्रेड से रहें दूर और पौष्टिक आहार से शरीर को बनाये मजबूत।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version