Home सेलिब्रिटी टॉक चटपटी खबरें बॉलीवुड के इन कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में नहीं मिल पाए अपने...

बॉलीवुड के इन कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में नहीं मिल पाए अपने हमसफर

0

बॉलीवुड के कलाकारों की भी अपनी एक निजी जिदंगी होती है। इसलिए उन्हें भी कुछ बुरे रिश्तों का सामना करना पड़ता है। हम आपको आज इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें फिल्मी दुनिया से बाहर अपने पार्टनर मिले। आइए आपको ऐसे कुछ बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के स्टाइल को आप भी जरूर करें ट्राई

1 वरुण धवन (Varun Dhawan)

Varun Dhawanimage source:

वरुण धवन ने कई बार नताशा दलाल से अपना रिश्ता छिपाने की कोशिश की है। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर है। हम आपको बात दें कि वरुण और नताशा दोनों ही पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। दोनों को कई इवेंट्स पर साथ देखा गया है।

यह भी पढ़ेः फ़िल्मी जगत के बाहर परवान चढ़ा इन बॉलीवुड सितारों का प्यार

2 इमरान खान (Imran khan)

image source:

इमरान खान ने 19 साल की उम्र से ही अपनी पत्नी अवंतिका मलिक को डेट करना शूरू कर दिया था। दोनों कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और मीडिया के जरिए पूरी दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बताया।

3 जॉन अब्राहम (John Abraham)

image source:

जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रूंचाल एक बैंकर हैं। यह दोनों जिम में पहली बार 2010 में मिलें। इसके बाद जब जॉन का ब्रेकअप बिपाशा बसु से हो गया, तो ऐसे में जॉन ने कुछ सालों के बाद प्रिया के साथ अपना घर बसाने का सोचा।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड फिल्मों में जान डालने वाली ये चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने किया ग्लैमरस कमबैक

4 नील नीतिश मुकेश (Neil Nitin Mukesh)

image source:

नील ने अपने प्यार को फिल्मी दुनिया में बहुत ढूंढा, लेकिन उन्हें उनका प्यार अरेंज मैरेज की जरिए रूकमीनी में मिला। दोनों एक बार गणपति पूजा के दौरान मिले थे, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

5 शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

image source:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार बुरे रिलेशनशिप्स के कारण शाहिद कपूर ने अपनी मां की पसंद से मीरा राजपूत से शादी करने का मन बना लिया। अब यह दोनों ही मीशा नाम की एक क्यूट बेबी के माता पिता बन गए हैं।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड स्टार्स के इन बच्चों को देखकर बन जाएगा आपका दिन

6 माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

image source:

डॉक्टर नैने माधुरी के भाई अक्षित दीक्षित के खास दोस्त थे, जिसके बाद एक बार माधुरी के भाई के कहने पर माधुरी और डॉक्टर नैने एक दूसरे से मिले। रिलेशनशिप के 3 महीने के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद माधुरी बॉलीवुड को अलविदा कहकर नैने के साथ अपना घर बसाने में व्यस्त हो गईं।

7 विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi)

image source:

घरवालों के लाख बार प्रियंका से मिलने के बारे में कहने के बाद भी विवेक उनसे मिलने नहीं जाते थे, लेकिन फिर दोनों का जब एक दूसरे से सामना हुआ, तब विवेक को अहसास हुआ कि उन्हें उनसे ही शादी कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड की ये हीरोइनें शादी से पहले ही हो गईं थी प्रेग्नेंट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version