ब्रोकली सलाद बनाने की विधि है काफी आसान, आप भी जानें

-

गर्मियों के मौसम में आप जितना सलाद खाएंगे, वह आपके लिए उतना ही बेहतर है। इससे आपकी त्वचा और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। आइए आपको आज हम एक नए तरीके का सलाद बनाना सिखाते हैं। इस सलाद का नाम ब्रोकली सलाद है। इस ब्रोकली सलाद को बनाने की विधि काफी आसान है। ब्रोकली सलाद को बनाने की विधि को आप भी नोट करें।

यह भी पढ़ेः सभी को पसंद आए मशरूम-पुलाव

ब्रोकली सलाद के लिए सामग्री

• ब्रोकली – 300 ग्राम
• हरे धनिए की पत्तियां – 2 चम्मच
• पुदीने के पत्ते – 25 से 30
• पानी में भिगोएं हुए बादम – 15
• अदरक – आधा चम्मच
• ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच
• नींबू का रस – 1 चम्मच
• काली मिर्च – ½ चम्मच
• नमक – 1 – 2 चम्मच

यह भी पढ़ेः घर में बनाएं स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक बेबीकॉर्न-मशरूम सलाद

ब्रोकली सलाद बनाने की विधि

1 ब्रोकली सलाद बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली के छोटे-छोटे फूलों को अलग कर लें।
2 ब्रोकली के डंठल के सख्त हिस्से को छीलकर हटा लें और फिर नरम भाग को काट लें।
3 अब इसे अच्छी तरह से पानी से धो लें।
4 इसके बाद ब्रोकली को पकाने के लिए एक बर्तन में पानी डाल लें और फिर इसे थोड़ा उबाल लें।
5 अब एक छलनी में बादाम और ब्रोकली डाल लें। जब पानी में भाप बनने लगे तो ढक्कन को हटाकर छलनी से बादाम और ब्रोकली को अलग कर दें।

यह भी पढ़ेः पास्ता सलाद

6 अब इसमें कुछ पुदीने के पत्ते साबुत और कुछ बारीक बारीक काटकर डाल लें।
7 ब्रोकली के पकते ही गैस बंद कर लें और फिर छलनी को बर्तन से निकालकर एक प्लेट में रखें।
8 अब ब्रोकली को एक बाउल में डाल लें। अब इसमें अदरक, नींबू का रस, हरा धनिया, ऑलिव ऑयल, काली मिर्च पाउडर और नमक भी मिला लें।
9 इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
10 ब्रोकली सलाद मिनटों में बनकर तैयार है, अब इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ेः नाश्ते में ऐसे बनाए अंडा परांठा

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments