शाम को चाय के साथ केक रस्क का करें सेवन, जानें इसे बनाने की विधि

-

शाम को चाय के साथ अगर आप भी स्नैक्स का सेवन करती हैं, तो हम आपको बता दें कि आप केक रस्क को आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसका सेवन बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे करना भी खूब पसंद करते हैं। जी हां] छोटे बच्चे दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि केक रस्क को आप किस तरह से बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेः चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर ट्राई करें पोहा नमकीन

केक रस्क बनाने के लिए सामग्री-

• बटर – 100 ग्राम
• चीनी(पिसी हुई) – 100 ग्राम
• अंडे – 3
• मैदा – 150 ग्राम
• बेकिंग सोडा – 1 टीस्पून
• वैनिला – 1/4 टीस्पून
• ऑर्गेनिक फूड कलर(येलो) – 1/8

यह भी पढ़ेः घर पर इस तरह बनाएं टेस्टी दही कबाब

केक रस्क बनाने की विधि-

1 केक रस्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में मक्खन डाल लें।
2 इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंट लें और इसमें चीनी मिला लें।
3 इसके बाद आप 3 अंडे इसमें डालकर एक बार दोबारा इसे मिक्स कर लें।
4 अब आप इसमें बेकिंग सोडा] ऑर्गेनिक फूड कलर] मैदा और वैनिला डाल लें और मिक्स करें।

यह भी पढ़ेः घर पर बनाएं चटपटे पनीर पॉपकॉर्न

5 अब बेकिंग डिश में एक ब्रश की मदद से मक्खन लगा लें। इसके बाद तैयार मिक्सर को पेन में डालें।
6 इसके बाद ओवन को 350°F/180°C तापमान में रखकर आप आसानी से इसे बेक कर लें। जब इसका रंग हल्का भूरा हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
7 इसके बाद इसे स्लाइस में काट लें।
8 इन स्लाइस को आप बेकिग ट्रे में 350°F/180°C तापमान में 15 से 20 मिनट के लिए दुबारा बेक कर लें।
9 आखिर में] ट्रे को बाहर निकालकर रस्क को पलट लें और एक बार फिर से 15 मिनट के लिए बेक कर लें।
10 केक रस्क बनकर तैयार है] आप इसका सेवन चाय के साथ जरूर करें।

यह भी पढ़ेः इस विधि का इस्तेमाल कर बनाएं स्वादिष्ट नमकपारे

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments