चीज गार्लिक ब्रैड को घर पर ही ट्राई कर आप रेस्तरां जाना भूल जाएंगी

-

चीज गार्लिक ब्रैड खाने के लिए आप अक्सर रेस्तरां के चक्कर लगाती होंगी, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसे आसानी से अपने घर में भी बना सकती हैं। जी हां, आज हम आपके लिए इसको बनाने की विधि लेकर आए हैं। चीज गार्लिक ब्रैड को घर पर बनाना काफी आसान होता है और आप आसानी से इसका सेवन कर सकती हैं। हम आपको बता दें कि घर पर बनाया हुआ यह गार्लिक ब्रैड आपको बाहर मिलने वाले गार्लिक ब्रैड के मुकाबले काफी अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ेः घर पर बनाएं चटपटी आलू टिक्की चाट

चीज गार्लिक ब्रैड बनाने के लिए सामग्री

  •  व्हाइट ब्रैड – 4
  •  मिक्स मसाला – 1 चम्मच
  •  मक्खन – 1 चम्मच
  •  मॉजरेला चीज – 100 ग्राम
  •  लहसुन की कलियां – 2
  •  नमक – चुटकी भर
  •  काली मिर्च पाउडर – चुटकी भर

चीज गार्लिक ब्रैड बनाने की विधि

  • 1 चीज गार्लिक ब्रैड बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्रैड का स्लाइस ले लें।
  • 2 अब इसमें मक्खन और मसाला डालकर छिड़क लें।
  • 3 अब इसके ऊपर से बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दें।
  • 4 अब इसमें मॉजरेला चीज ग्रेट करके डाल दें।
  • 5 ब्रैड में अब काली मिर्च और नमक छिड़क दें।

यह भी पढ़ेः मसाला फ्रेंच टोस्ट

  • 6 ऑवन को 180 डिग्री पर प्री हीट कर लें और फिर टोस्ट को इसमें रोस्ट कर लें।
  • 7 चीज गार्लिक ब्रैड बनकर तैयार है आप इसे टमाटो सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं।
cheese-garlicbread1Image Source:

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments