आपके चेहरे पर सूट करेगी किस तरह की बिंदी, जानें यहां

-

 

बिंदी महिलाओं के खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है। बिना बिंदी के महिला का श्रृगांर अधूरा-अधूरा सा लगता है। फिर चाहें वह ट्रैडिशनल पहनें या फिर वैस्टर्न बिंदी हर तरह की ड्रेस के साथ फबती है। आपको बाजार में कई तरह की बिंदी दिखने को मिल जाएंगी। कुछ बिंदी गोल, कुछ त्रिकोई तो कुछ अलग-अलग डिजाइनों में बाजार में उपलब्ध होती हैं। हम आपको बता दें कि आप आसानी से अपने लुक को बिंदी का इस्तेमाल करके सुंदर और आकर्षित बना सकती हैं। आइए आपको आज इस आर्टिकल में हम यह बताते हैं कि आप अपने चेहरे के अनुसार किस तरह की बिंदी लगा सकती हैं।

बिंदीImage Source: 

यह भी पढ़ेः बिंदी लगाने से स्वास्थ्य पर होते हैं ये 10 फायदे

1 राउंड शेप फेस (round shape face)

अगर आपका चेहरा गोल है, तो ऐसे में आप लंबी बिंदी लगाएं, इससे आपके चेहरे को वर्टिकल लुक मिलता है। इससे फेस के कट आउट भी दिखाई देंगे। गोल आकार की महिलाओं पर छोटे साइज की गोल बिंदी भी खूब फबती है। अगर आपका चेहरा गोल है तो ऐसे में लंबी बिंदी कभी ना लगाएं।

round shape faceImage Source:

2 ओवल शेप फेस(oval shape face)

ओवल शेप के चेहरे वाली महिलाओं पर हर तरह की बिंदी अच्छी लगती है। अगर आपका चेहरा भी ओवल शेप का है तो ऐसे में आप लंबी बिंदी को छोड़कर बाकि किसी भी बिंदी को अपने माथे पर लगा सकती हैं।

oval shape faceImage Source: 

यह भी पढ़ेः दुल्हन के श्रृंगार से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य क्या है

3 डायमंड शेप फेस(diamond shape face)

अगर आपका चेहरा भी डायमंड शेप यानि चौड़ी जॉ लाइन और माथा छोटा हो, तो ऐसे आप नुकीले किनारे की बिंदी का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा आप किसी भी शेप की बिंदी लगा सकती हैं।

diamond shape faceImage Source: 

4 चकौर फेस(square face)

अगर आपका चेहरा भी चोरस आकार का है तो ऐसे में आप गोल बिंदी ही लगाएं। इस बिंदी के अलावा यू शेप की बिंदी आपको ट्रैडिशनल लुक देने में मदद करेगी।

square faceImage Source: 

5 हार्ट शेप फेस(heart shape face)

चौड़ा माथा, पतली चिन और चौड़ा चिक्सबोन वाले चेहरे को हार्ट शेप का माना जाता है। इस तरह के फेस वाली औरतों को बॉर्डर वाली बिंदी लगानी चाहिए। इससे आपका माथा चौड़ा नहीं दिखाई देता है।

heart shape faceImage Source: 

यह भी पढ़ेः महिलाओं की बिछिया से जुड़े कुछ वैज्ञानिक तथ्य

 

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments