बेहतर नींद के लिए खाएं ये खाद्य पर्दाथ

-

अप्रैल आते ही बाहर धूप और लू का चलना शुरू हो जाता है। साथ ही अभी भी देश के कई इलाकों में गर्मी का पारा काफी ऊपर चढ़ गया है। लू के चलते कई लोगों को स्वास्थ की समस्याएं होनी भी शुरू हो गई है। इस मौसम में आपको ऐसा भोजन करना चाहिए जो जल्द ही पच जाए इसके अलावा गर्मियों के दिनों में आपको ऐसे भोजन को खाना होगा जो आपके शरीर में तरलता लाए। कई बार रात को भारी भोजन करने से नींद सही ढंग से नहीं आ पाती है। इस कारण ही आज हम आपके लिए ऐसी कुछ खाने वाली चीजें लेकर आए है। जिससे की हमारा शरीर रात को अच्छी नींद ले सके। इनके सेवन से शरीर में कमजोरी नहीं आती।

1 लौकी
लौकी वैसे तो कम ही लोग पंसद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि लौकी में कई गुण पाए जाते है। यह गर्मी से शरीर को राहत देती है। लौकी में काफी मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाईट्रेड बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से रात में पानी की कमी से डिहाईड्रेशन का भी डर नहीं रहता है। अगर आपको कोई भी भोजन ठीक ढंग से नहीं पचता है तो आपको लौकी का ही सेवन करना चाहिए। लौकी की बनी खीर और रायता भी आप खा सकते है।

लौकीImage Source: boldsky

2 खीरा
खीरे में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डिनर के दौरान खाने से काफी अच्छा रहता है। एक खीरे के अंदर 96 फीसदी पानी होता है। साथ ही 4 फीसदी हिस्सा फाइबर होता है। खीरा पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।

खीराImage Source: ytimg

3 कद्दू  
कद्दू का नाम आते ही लोगों का मुहं बिगड़ने लगता है लेकिन कद्दू में ऐसे गुण पाए जाते है जिससे शरीर ठंडा बना रहता है। गर्मियों में रात्रि के भोजन के दौरान कद्दू का सेवन करना शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इस कारण डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते है। आपको बता दें कि इसके सेवन से हमारे शरीर का शुगर लेवल भी सही बना रहता है।

कद्दूImage Source: lockerdome

4 तोरई
तोरई भी कुछ ही लोगों को पंसद आती है। लेकिन गर्मियों के दौरान तोरई ही सबसे ज्यादा बिकने वाली सब्जी में से एक होती है। इसके सेवन से पेट के कई रोग ठीक होते है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। क्योंकि अक्सर गर्मियों के दौरान पाचन प्रक्रिया के खराब होने से कई रोग शरीर को घेर लेते हैं।

तोरईImage Source: gharkimandi

5 उबले हुए आलू
गर्मियों के दौरान उबले आलू और भूने हुए आलूओं के सेवन से भी शरीर दुरूस्त बना रहता है। साथ ही इसके कार्बोहाइड्रेट से भोजन जल्द ही पच जाता है। गर्मी के मौसम में उबला आलू आपके लिए बेस्ट भोजन की श्रेणी में आता है। रात के दौरान इसके सेवन से रात में नींद अच्छी आती है।

उबले हुए आलूImage Source: slovakcooking

6 दही
दही के अंदर भी उच्च मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसके अंदर कैल्शियम भी पाया जाता है। रात में दही का सेवन करने से पेट सही रहता है। साथ ही किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। दही का सेवन करने से गर्मियों में शरीर में ठंडक बनी रहती है।

दहीImage Source: timescitycontent

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments