Home विविध यात्रा अल्मोड़ा आकर प्राकृतिक खूबसूरती व सुंदरता को करीब से करें महसूस

अल्मोड़ा आकर प्राकृतिक खूबसूरती व सुंदरता को करीब से करें महसूस

0

यदि आप प्रकृति से प्रेम करते हैं और चाहते हैं कि प्राकृतिक सुंदरता को पास से महसूस करें तो आएं उत्तराखंड के अल्मोड़ा में। यह स्थान कोसी तथा सुयाल नदी के बीच पांच किमी क्षेत्रफल की एक पहाड़ी पर बसा है। इस पूरे क्षेत्र को अल्मोड़ा के नाम से जाना जाता है। यह उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बेहद सुंदर तथा चर्चित हिल स्टेशन है। इस स्थान से आप हिमालय की बर्फ से घिरी चोटियों का विहंगम द्रश्य आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा इस स्थान की बहुत सी अन्य खासियतें भी हैं। जिनके कारण विदेशों से बहुत से लोग आकर देश के इस स्थान पर आते हैं। आइये अब आपको बताते हैं यहां के घूमने लायक तथा आकर्षक स्थानों के बारे में।

यह भी पढ़ें – भारत की इन खूबसूरत जगहों पर लीजिए “गर्मियों में सर्दियों का मजा”

1 – कसार देवी मंदिर  

 कसार देवी मंदिर  Image source:

यह स्थान अल्मोड़ा से करीब 5 किमी दूर है। यह एक धार्मिक स्थल है। यहां पर आने वाले बहुत से लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। यह स्थान हवा बाघ की घाटियों के बीच स्थित है और यह स्थान पिकनिक मनाने के लिए भी एक आदर्श स्थल माना जाता है। बताया जाता है कि स्वामी विवेकानंद ने इसी स्थान पर ध्यान किया था तथा ज्ञान पाया था। इस स्थान के लिए कालीमठ से पैदल यात्रा करनी होती है।

2 – माउंटेन बाईकिंग

Image source:

माउंटेन बाईकिंग करने के लिए यह स्थान एकदम सही है। बाहर से आने वाले पर्यटक यहां आकर माउंटेन बाईकिंग का आंनद जरूर उठाते हैं। यहीं से आपको बाइक तथा अन्य जरुरी सामान किराए पर मिल जाता हैं। इसके अलावा यहां आपको कई टूरिस्ट ऑपरेटर भी मिल जाते हैं, जो आपके लिए माउंटेन बाईकिंग टूर का बंदोबस्त कर देते हैं।

यह भी पढ़ें – कहीं घुमने का बना रहें हैं प्लान, तो देश के ये टूरिस्ट प्लेस हैं आपके लिए बेस्ट ऑपशन

3 – लाल बाजार  

Image source:

लाल बाजार यहां की एक फेमस मार्कीट हैं। यहां से आप अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको स्वादिष्ट मिठाइयां तथा पीतल और तांबे के बर्तन तथा अन्य कई तरह की कलात्मक चीजें सही दामों पर मिल जाती हैं। खरगोश के बाल से बने गर्म कपड़े यहां का मुख्य आकर्षण होता हैं।

4 – बिनसर

Image source:

यह स्थान भगवान शिव को समर्पित है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भगवान शिव को बिनसर देव के नाम से जाना जाता है। अतः प्राचीन काल में इस स्थान का नामकरण उनके नाम से ही कर दिया गया था। यह स्थान बहुत सुंदर तथा आकर्षित करने वाला है। प्राचीन काल में गर्मियों के समय यह स्थान चंद राजाओं की राजधानी हुआ करता था। हिमालय की पर्वतमालाओं की पृष्ठ भूमि पर स्थित यह स्थान आपको बहुत सुंदर लगेगा। आपको बता दें कि अल्मोड़ा की दिल्ली से दूरी महज 200 किमी है। दिल्ली से प्रतिदिन यहां के लिए बसे चलती हैं। इसके अलावा आसपास के शहरों से भी बसों के जरिए अल्मोड़ा पहुंचा जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version