Home विविध यात्रा मार्च से अप्रैल के बीच घुमने के लिए जाएं देश के इस...

मार्च से अप्रैल के बीच घुमने के लिए जाएं देश के इस खूबसूरत और ठंडे स्थान पर

0

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में सभी लोग चाहते है कि वह कुछ समय किसी ठंडे क्षेत्र में बिताएं, अगर आप भी किसी ऐसी ही जगह पर जाने का प्लान बना रहें हैं तो हम आपको बताते हैं देश के कुछ बेहद आकर्षक स्थानों के बारे में। दरअसल कम बजट के कारण अधिकतर लोग विदेशों में नही जा पाते ऐसे में वह सब अपने ही देश में घूमना पसंद करते हैं। मगर अपने देश में भी काफी खूबसूरत और ठंडे स्थान हैं। जहां हम गर्मियों के मौसम में घूमने जा सकते हैं। आज इसी क्रम में हम आपके लिए देश के कुछ खूबसूरत और ठंडे स्थान सर्च करके लाएं हैं, जो न सिर्फ ठंडे हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं। आप इन स्थानों पर मार्च से अप्रैल के माह में आसानी से घूम सकते हैं। आइये जानते हैं देश के इन खूबसूरत और ठंडे स्थान के बारे में।

यह भी पढ़ें – गर्मी की छुट्टियों में कौसानी जाकर लें प्राकृति की असीम सुंदरता का नजारा

1 – उत्तराखंड  

उत्तराखंड  Image source:

भारत का उत्तराखंड एक काफी बड़ा तथा खूबसूरत प्रदेश है। यहां पर आपको चारों और हरी भरी वादियां तथा पहाड़ मिलते हैं। मार्च से अप्रैल माह में आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर आपको न तो रुकने की समस्या होती है और न ही खाने पीने की। यहां आपको हर प्रकार का खाना आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह सस्ता भी हैं  इसलिए आपका बजट भी नहीं बिगड़ता है। जहां तक घूमने की बात है तो आप देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, गढ़वाल आदि स्थानों पर घूमकर आनंद ले सकते हैं।

2 – कर्नाटक  

Image source:

इस प्रदेश को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। मार्च तथा अप्रैल माह में यहां के मसालों तथा चाय के बागान अपने पूरे शबाब पर होते हैं जो इस स्थान को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। गॉल्फ़ तथा ट्रैकिंग के लिए यह एक अच्छा स्थान माना जाता है। आप यहां बिताएं पलों को उम्र भर याद रखेंगे।

यह भी पढ़ें – इन छुटियों में रोमांचक जगह की तालाश है तो घुमने जाएं, हरिहर किले

3 – गुलमर्ग  

Image source:

यह अपने देश का सबसे खूबसूरत स्थान है। चारों और बर्फ से ढकी वादियां आपकी यात्रा की थकान को मिटा डालती हैं। इस स्थान पर जाकर आप खुद को एक अलग ही दुनिया में महसूस करने लगते हैं। कपल के लिए यह बहुत ही सुंदर तथा अच्छा स्थान  माना जाता है।

4 – अंडमान निकोबार

Image source:

यहां पर वैसे तो घूमने लायक कई चीजें हैं लेकिन जहां तक बात सबसे सुंदर स्थान की है तो वे हैं यहां के समुद्री किनारे। इस स्थान पर जाकर आप यहां की खूबसूरती को हमेशा के लिए अपने दिल में बसा लेते हैं। यह स्थान कपल के लिए बहुत ही रोमांटिक और दिलकश जगह मानी जाती है। मार्च से अप्रैल माह के दौरान आप यहां जा सकते हैं, तो देखे आपने देश यह खूबसूरत और ठंडे स्थान पर आप मार्च से अप्रैल के माह में जाइए और आनंद के साथ गर्मियों की छुट्टियों में सर्दी का एहसास लीजिये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version