बॉलीवुड के फेमस लव ट्राइंगल

-

बॉलीवुड की फिल्में तो धूम मचाती ही हैं वहीं बॉलीवुड के रिलेशनशिप लव, रिलेशनशिप भी छुपते नहीं हैं। बॉलीवुड़ के सितारों के लव-अफेयर्स के चर्चे जोरों-शोरों से सुर्खियों में आते ही हैं पर वहीं लव ट्रांइगल्स भी   खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ सेलिब्रिटी के प्यार का सफर शादी तक पहुंचा तो वहीं कुछ सेलिब्रिटी का प्यार के रास्ते में लव ट्राइंगल भी आए।  तो आइए उन सेलेब्स के बारे में जानते हैं जिनके लव अफेयर्स की तुलना में लव ट्राइंगल ज्यादा खबरों में रहें।।

बॉलीवुड की फिल्में तो धूम मचातीImage Source: img.biscoot

1.  रेखा – अमिताभ बच्चन – जया भादुड़ी
रेखा और अमिताभ का प्यार ‘दो अनजाने’ के सेट से शुरू हो कर ‘सिलसिला’ पर आकर खत्म हो गया था। सूत्रों की माने तो कहा गया था कि अमिताभ ने पत्नी जया से शादी करने के बावजूद, वह रेखा को डेट कर रहे थे और यहां तक की उन्होंने शादी भी रचाई थी। इसका भांड़ाफोड़ तब हुआ जब रेखा ऋषि कपूर की शादी में मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ दिखाई दी। लेकिन ये जोड़ी टूट गई जब पता चला कि उनका कोई भविष्य नहीं हैं।

 Rekha – Amitabh Bachchan – Jaya BhaduriImage Source: indianfilmfestival

2. कैटरीना कैफ़ – रणबीर कपूर – दीपिका पादूकोण
दीपिका और रणबीर अपने फिल्मी करियर शुरू होने से पहले जोड़ी के रूप में दिखे थे। लेकिन उसके दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए जब रणबीर ने उन्हें कैटरीना के लिए धोखा दिया। हालांकी कैटरीना और रणबीर का रिश्ता भी अब टूट चुका हैं।

Katrina Kaif – Ranbir Kapoor – Deepika PadukoneImage Source: i.ytimg

3. शाहिद कपूर – करीना  कपूर- सैफ अली खान
शाहिद कपूर और करीना कपूर का प्यार इनके शरूआती करियर में ही शुरू हुआ था। लेकिन 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ में ये दोनों अलग हो गए। फिलहाल दोनों ने अपना अलग रिश्ता बना लिया है शादीशुदा जीवन में खुश हैं।

Shahid Kapoor – Kareena Kapoor – Saif Ali KhanImage Source: i.ytimg

4. हर्मन बवेजा – प्रियंका चोपड़ा – शाहिद कपूर
लव स्टोरी 1950 की मूवी के दौरान प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा काफी क्लोस आए थे। फिल्म चाहे ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई हो पर इन दोनों के अफेयर खूब परवान चड़ा था। लेकिन फिल्म ‘कमीने’ के दौरान प्रियंका, शाहिद कपूर के प्यार में पड़ गई… हालांकि प्रिंयका ये रिलेशन भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाया था |

Harman Baweja – Priyanka Chopra – Shahid KapoorImage Source: filmibeat

5 .सुजैन खान – ऋतिक रोशन – बार्बरा मोरी
ऋतिक रोशन ने अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान के साथ 2000 में शादी रचाई थी। काइट मूवी के दौरान ऋतिक का एक्सट्रामेरिटल अफेयर बार्बरा के साथ हुआ, लेकिन कुछ समय बाद इन दोनों ने पुष्टि कि ये सिर्फ अफवाह हैं। फिलहाल दोनों अलग हो चुकें है |

Sussanne Khan – Hrithik Roshan – Barbara MoriImage Source: hungama

6. सलमान खान – विवेक ओबरॉय – ऐश्वर्या राय
ये बी टाउन की ऐसी जोड़ी थी जिनकी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में बहुत प्रसिद्धी प्राप्त की थी। पर इस जोड़ी का रिश्ता तब टूटा जब ऐश्वर्या राय ने सलमान पर आरोप लगाया कि वो उन्हे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। फिर उनके अफेयर की खबरें विवेक से आई जो जल्द ही अफवाहों में बदल गई।

Salman Khan – Aishwarya Rai – Vivek OberoiImage Source: dmcdn

7.  डीनो मोरिया – बिपाशा बसु – जॉन अब्राहम
बिपाशा अपनी हॉरर फिल्म राज के दौरान डीनो मोरिया से मिली, पर इस रिश्ते की उम्र ज्यादा नहीं थी। उसके तुरंत बाद इस बंगाली एक्टर ने जॉन अब्राहम को जिस्म मूवी के चलते डेट किया। लेकिन ये रिलेशनशिप 10 साल के बाद टूट गई।

Dino Morea – Bipasha Basu – John AbrahamImage Source:iimg

8.  शिल्पा शेट्टी – अक्षय कुमार – ट्विंकल खन्ना
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के फिल्मांकन के दौरान,  इस युवा जोड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के बीच खिला। शिल्पा पंजाबी लड़के अक्षय के साथ प्यार में पड़ गई थी और सही मायने में प्यार करने लगी थी। लेकिन उन्होने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना के लिए शिल्पा को धोखा दे दिया।

Shilpa Shetty – Akshay Kumar – Twinkle KhannaImage Source: scoopwhoop

9.  योगिता बाली – मिथुन चक्रवर्ती – श्री देवी
सन् 1980 के दौरान अफवाहें उड़ी थी की मिथुन और श्री देवी ने गोपनिय रूप से शादी कर ली हैं। उस समय मिथुन पहले से योगिता के साथ शादी-शुदा थे। लेकिन जब श्री देवी को एहसास हुआ कि मिथुन अपनी पत्नी को कभी नहीं छोड़ेंगे, तो उन्होने आगे बढ़ने का फैसला ले लिया।

 Yogita Bali – Mithun Chakraborty – SrideviImage Source: i.ytimg

10. कृष्णा कपूर – राज कपूर – नरगिस
जब राज कपूर को नरगिस से प्यार हुआ था तब वो पहले से ही कृष्णा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे। उनके प्यार ने मोड लिया जब राज कपूर ने अपनी पत्नी को छोड़ने से मना कर दिया और नरगिस को छोड़ दिया। फिर नरगिस ने सुनिल दत्त से शादी रचा ली।

Krishna Kapoor – Raj Kapoor – NargisImage Source: i.ytimg

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments