ये फैशनेबल फुटवियर्स बनाएंगे दूल्हे के स्टाइल को परफेक्ट

-

हर एक दूल्हा अपनी शादी के दिन परफेक्ट दिखना चाहता हैx। दुल्हनों की तरह, दूल्हे भी अपने लुक्स और कपड़ों पर पूरा ध्यान देते हैं। अगर बात फैशनेबल फुटवियर्स की हो तो लड़के फुटवियर को चुनने में काफी सोचते हैं जो उनको कपड़ों के साथ कम्पलीट लुक दें, इसलिए आज हम कुछ फैशनेबल फुटवियर्स आपके शेयर करेंगे जो दूल्हों के कपड़ों के साथ और फोटोशूट में उनको परफेक्ट लुक देंगे।

यह भी पढ़ें – महिलाओं के पास होने चाहिए ये 3 फुटवियर्स

1. लोफ़र्स (Loafers) –

LoafersImage Source: 

इस तरह के फुटवियर लड़कों में काफी मशहूर हैं इसलिए इसे शादी के दिन भी पहना जा सकता हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह भी हैं कि ये अलग-अलग रंगों में मिल जाते हैं और दूल्हे के कपड़ों के साथ मैच भी हो जाते हैं।

2. जोधपुरी जूती (Jodhpuri Jutti) –

Jodhpuri JuttiImage Source: 

ये फुटवियर दिखने में जितने सुंदर होते हैं उतना ही शाही लुक भी देते हैं। जोधपुरी जुतियां नेहरू जैकेट्स, बंदगले और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ काफी अच्छी लगती हैं। यह शाही गोल्ड से ब्लू तक काफी रंगों में बाजारों में उपलब्ध होती हैं।

यह भी पढ़ें – अपने वॉर्डरोब को सजाएं इन फुटवियर्स के साथ

3. सैंडल्स (Sandals) –

SandalsImage Source: 

इस तरह के फुटवियर बंदगले, कुर्ते, जैकेट्स और धोतियों के साथ भी चलते हैं। इसमें लैदर वाले फुटवियर धोती के साथ काफी भाते हैं।

4. मंकी स्ट्रैप शूज़ (Monkey strap shoes)

Monkey strap shoesImage Source: 

मंकी स्ट्रैप शूज़ इन शादियों के मौसम में काफी ट्रेंड में हैं। इसमें मौजूद अनूठे स्ट्रैप्स इंडो-वैस्टर्न कपड़ों और क्लासिक सूट्स के साथ स्टाइलिश लुक देते हैं।

यह भी पढ़ें – मस्टर्ड कलर को अपने फैशन में इस तरह शामिल करें

5. कोल्हापुरी (Kolhapuris) –

KolhapurisImage Source: 

कोल्हापुरी फुटवियर लैदर के बनते हैं और इसमें बहुत खूबसूरती से कड़ाई का काम भी किया जाता हैं। इनके तलवे भी काफी मजबूत होते हैं और ये ब्राउन रंगों में ही उपलब्ध होते हैं।

6. पंजाबी मोजरी (Punjabi Mojari) –

Punjabi MojariImage Source: 

ये जोधपुरी जुतियों की तरह ही होती हैं पर इनके कर्व्स मुलायम होते हैं। आप इन्हे शेरवानी के साथ पहन सकते हैं। और इन्हें पारंपरिक कपड़ों के साथ भी पहना जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें – इस वजह से शादी में लड़कियों को लगाई जाती है मेहंदी

7. डर्बी जूते (Derby shoes) –

 Derby shoesImage Source: 

डर्बी जूते में तस्मे होते हैं जो आपको क्लासी लुक देते हैं। यह ऑक्सफोर्ड जूतों की तरह होते हैं और ये उन दूल्हों के लिए बढ़िया विकल्प हैं जो स्टाइल में रहना पसंद करते हैं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments