कई तरह से फायदा देने वाले खजूर भी हमें पहुंचाते हैं नुकसान

-

 

खजूर में पाएं जाने वाले फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स एवं अन्य गुण इसे खास बनाते हैं। यह स्वास्थ्यवर्धक हैं। इसे खाने से ऊर्जा मिलती हैं। डॉक्टर भी प्रतिदिन दो खजूर खाने की सलाह देते हैं। खाड़ी देशों में इसका भरपूर मात्रा में इस्तेमाल होता हैं। खजूर में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता हैं। लो ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन कर सकती हैं। इन फायदों के अलावा आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानकर काफी आश्चर्य होगा। चलिए जानते हैं खजूर खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में…

खजूरImage Source: 

यह भी पढ़ें – खजूर के हैं कुछ अद्भुत फायदे

1. मोटापा बढ़ सकता हैं (Obesity can increase)-

आपको बता दें कि खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती हैं और फाइबर वजन को बढ़ाने में मदद करते हैं, इसलिए वजन को कम करने वालों के लिए यह बेहतर चीज नहीं हैं। दो खजूर में लगभग 2.8 प्रति ग्राम कैलोरी होती हैं।

Obesity can increaseImage Source: 

2. पेट दर्द (stomach pain)-

खजूर में कार्बोहाइड्रेट तत्व होते हैं। इन्हें ज्यादा खाने से यह बॉडी में पचते नहीं हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर की भी उच्च मात्रा होती हैं, जिसके अधिक सेवन की वजह से यह हमारी आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे हमें पेट दर्द की परेशानी हो सकती हैं।

stomach painImage Source: 

यह भी पढ़ें – थाइरॉयड को नजरअंदाज करना आपको पड़ सकता है भारी

3. डायरिया (Diarrhea)-

खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। अगर इसका अधिक सेवन किया जाए तो हमें डायरिया की समस्या हो सकती हैं, इसलिए इसका कम मात्रा में ही सेवन करना उचित होगा।

DiarrheaImage Source: 

4. एलर्जी (allergic)-

खजूर में हिस्टामिन तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। इसका अधिक सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा इसमें सलैसीलेट्स तत्व भी होता हैं। इससे भी हम एलर्जी की शिकायत होने की संभावना बनी रहती है।

allergicImage Source: 

यह भी पढ़ें – मां नहीं बन पा रहीं हैं, तो यह हो सकती हैं वजह

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments