Home विविध घर के इन मामूली बदलावों से बन सकती है आपकी बिगड़ी किस्मत

घर के इन मामूली बदलावों से बन सकती है आपकी बिगड़ी किस्मत

0

आज के समय में लोग अपने घर के वातारण को सुंखमय बनाये रखने के लिए वास्तुदोष का विशेष ख्याल रखते हुए घर का निर्माण करवाते है। क्योंकि इसका असर हमारे जीवन में काफी गहरा पड़ता है। घर के वास्तु दोषों के कारण हमारा पूरा जीवन अस्त-व्यस्त सा हो जाता है। घर में धन-जन की हानि से लेकर शारीरिक बीमारियां पूरी तरह से जीवन को खराब कर देती है। इन्हीं सभी जानकारियों का प्राप्त करने लिए अब लोग फेंग शुई नामक यंत्र का उपयोग करने लगे है। जिसका हमारे जीवन में विशेष प्रभाव पड़ता है। यह हमारे घर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल सकारात्मकता को बढ़ावा देने का काम करता है। यह हमारे घर को चारों ओर के दूषित वातावरण के प्रवाह को नियंत्रित करता है।

भले ही आपका घर वास्‍तुदोष के हिसाब से ही बना हुआ हो, पर उसमें रखी जाने वाली कुछ चीज़ें हमे गरीबी के रास्ते पर ले जाने का मुख्य कारण बन सकती है। आज हम आर्टिकल के द्वारा इन्हीं चीजों से अवगत करा रहें हैं जिन्हें जानकर आप भी सतर्क हो जाएं और घर में मामूली बदलाव कर अपनी किस्मत को संवार लें।

Have these lucky charms at your home and be luckier1Image Source:

यदि आपको घर पर रखी चीजे हमारे आर्टिकल से मेल खाती दिख रही है तो उसका सफाया तुंरत ही कर दें। जिससे आप जीवन भर खुशहाल रहे और आपके घर में पैसा भी बना रहे।

1.सबसे पहले आप अपने घर के मेन गेट के पास या सामने कूड़ादान बिल्कुल भी न रखें और न ही वहां पानी इकट्ठा होने दें।क्योंकि घर पर प्रवेश करने वाली साकारात्मक ऊर्जा घर के मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती है। इसलिए मुख्यद्वार के सामने कांटे वाले पेड़ पौधों को भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके पड़ोसी भी आपके शत्रु हो जाते हैं।

Image Source:

2. घर के अंदर कभी भी टूटी हुई मूर्ति-कलाकृतियां या वो वस्तुएं जो आपके जीवन को प्रभावित करती हों। उन्हें अपने घर से दूर कर देना चाहिए। घर पर कभी भी टूटे हुए बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Image Source:

3. अपने बेडरूम में वो चीजों का उपयोग ना करें जो उच्च चुबंकीय क्षेत्र को जन्म दें रही हो। ऐसे उपकरणों को अपने बेडरूम से हटा लें। साथ ही कामकाज से जुड़ी चीजों का उपयोग अपने लिविंगरूम में न करें।

4.घर के अंदर रखें फर्नीचर खिड़की दरवाजे पलंग आदि चीजों से किसी भी प्रकार की अवाजें नहीं आनी चाहिए। ये आपके घर की ऊर्जा को प्रभावित करती है।

Image Source:

5. घर पर रखा दर्पण कभी भी मुख्य द्वार पर टंगा नहीं होना चाहिए। साथ ही टूटे शीशे पर चेहरा देखना अपनी उम्र को कम करने के बराबर माना गया है।

Image Source:

6. जल हमारे जीवन का एक आवश्यक अंग है। जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। इसलिए हमेशा घर का बर्तन खाली रहने की जगह भरा रहना चाहिए। पानी को रखने का स्थान उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखा जाना चाहिए। इससे घर में शांति और प्यार भरा रहता है।

7. घर में रखे पौधें या लकड़ी से बनी कोई कलाकृति हमारे जीवन को काफी प्रभावित करती है। इसलिए घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सुंगधित फूल पौधों को घर पर लगाए। अपनी किस्मत को बढ़ाने के लिए लीविंग एरिया में संतरे या नींबू से भरा एक बाउल रखें।

Image Source:

8. घर पर रखे फर्नीचरों का डिजाइन इस तरह के हो कि जिसमें उसका कोई भाग नुकीला ना रहे।

9. सूर्यास्त के बाद दूध, दही, नमक, तेल और प्याज लेने नहीं जाना चाहिए। इससे जीवन में बाधाएं आती हैं और कष्टों का सामना करना पड़ता है। साथ ही परिजनों का मान-सम्मान भी कमजोर होता है।

10. रात को सोने से पहले रसोई घर में एक बाल्टी पानी भरकर जरूर रखें। इससे घर में सुख व समृद्धि का वास होता है। खाली बाल्टी घर में तनाव और चिंता लेकर आती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version