ज्यादातर महिलाओं का डिलिवरी के बाद 10 से 15 किलो तक वजन बढ़ जाता है जो कि आम समस्या मानी जाती है। खाने वाली खराब आदतें और ज्यादा काम ना करने की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। पत्नी से मां बनने का सफर बहुत ही सुखदायी होता है। साथ ही यह शरीर में कुछ परिवर्तन भी लाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ विनोद चान्ना ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी की डिलिवरी के बाद उनके वजन घटाने के बारे में कुछ खास जानकारियां दी हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद मां के मन कुछ सवाल जरूर होते हैं। जिसको वो जानने की इच्छुक होती है, तो चलिए आज आपके कुछ कंफ्यूजन को खत्म करते हैं।
 Image Source: ramdevengineering
Image Source: ramdevengineering
1- महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐसा क्या करना चाहिए जिससे उनका बाद में वजन ना बढ़े?
इस सवाल पर विनोद चान्ना का कहना है कि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान की आदतों का ध्यान रखना चाहिए। भारतीय परिवारों का मानना होता है कि महिला को गर्भावस्था के दौरान के दौरान बिस्तर से नहीं उतरना चाहिए और बच्चे के लिए उनको खूब खाना चाहिए, जो कि बिल्कुल गलत धारणा है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हेल्दी डाइट अपनानी चाहिए। जिसमें प्रोटीन, कारबोहाइड्रेट, फैट्स और सारे जरूरी पोषक तत्व मौजूद हों। वहीं, इसके अलावा महिलाओं को कितना भी कोई जंक फूड खाने का मन हो लेकिन उन्हें सेवन नहीं करना चाहिए। इसी के साथ महिलाओं को रोजाना योगा और व्यायाम करना चाहिए। इससे गर्भावस्था के दौरान व प्रसव के समय कम दर्द होता है।
 Image Source: cbazaar
Image Source: cbazaar
2- जानिए सी सेक्शन और नॉर्मल डिलिवरी के बीच क्या अंतर है?
चिकित्सक के मुताबिक इसमें फिटनेस को लेकर कोई अंतर नहीं होता है। महिलाओं को जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द और गर्दन में परेशानी इन सब का डिलिवरी के बाद सामना करना पड़ता है। डिलिवरी के बाद भी फिट रहने के लिए आपको अपने चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद व्यायाम बढ़ा देना चाहिए।
 Image Source: indianbeauty
Image Source: indianbeauty
3- किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए?
आपको गर्भावस्था के दौरान एक प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए। गर्भावस्था के बाद आपको अपना डी3 टेस्ट करवाना चाहिए, इससे आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा पता चलती है। अगर इस टेस्ट में विटामिन डी कम पाया जाता है तो आपको उचित दवाएं लेनी चाहिए।
 Image Source: ytimg
Image Source: ytimg
4- क्या कोई ऐसा विटामिन होता जो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिला दें?
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आपको उन फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें विटामिन ई की मात्रा पाई जाती हो। इसके अलावा कुछ व्यायामों से भी स्ट्रेच मार्क्स खत्म हो जाते हैं।
 Image Source: missmalini
Image Source: missmalini
5- योगा और जिम में क्या बेहतर होता है?
आपको बता दें कि योगा सबसे बेहतरीन ऑप्शन होता है। आपको लचीलेपन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि इससे आपका प्रदर्शन बेहतर होता है। योगा की मदद से आप अपना वजन भी कम कर सकती हैं।
 Image Source: dmcdn
Image Source: dmcdn
6- जानें शिल्पा शेट्टी ने कैसे गर्भावस्था के बाद अपना वजन कम किया?
शिल्पा शेट्टी का शरीर प्राकृतिक रूप से ही पतला शरीर है। ऐसे शरीर को ‘एक्टोमॉर्फ’ कहा जाता है। शिल्पा अपनी प्रेग्नेंसी से पहले पतली थीं, लेकिन खान पान की खराब आदतों और कम हिलने की वजह से उनके शरीर का वजन बढ़ गया। वो भी जोड़ों के दर्द और गर्दन के दर्द का शिकार हुई थीं। इसलिए उनके लिए प्रेग्नेंसी के बाद वर्कआउट करना बहुत मुश्किल हो गया। इसके लिए उन्होंने अपने इम्यून सिस्टम और अपनी मांसपेशियों पर काम किया।
 Image Source: indiatimes
Image Source: indiatimes
इसी के साथ उन्होंने धीरे-धीरे पशु प्रवाह कसरत, कंडीशनिंग कसरत और इस जैसी अन्य कसरतें करना शुरू किया। उन्होंने अपने खान पान पर भी काफी नियंत्रण रखा। इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लेनी कम कर दी। जिसके चलते उन्होंने 3 महीने में 21 किलो वजन कम करने में सफलता हासिल की।
