होठों की बनावट व उनका गुलाबी रंग आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देता हैं। खूबसूरत आंखे और खूबसूरत होंठ के बारे में अनेक कसीदे पढ़ी गई हैं। हर किसी के होठों का आकार अलग-अलग होता है और यह भी जरूरी नहीं हैं कि हर किसी को पतले होंठ ही अच्छे लगे। होठों का आकार चेहरे की बनावट पर निर्भर करता हैं। वैसे एक रिसर्च के मुताबिक मोटे होंठ और उभरे होंठ वाली महिलाएं अधिक यंग दिखती हैं। मेकअप की मदद से आप अपने होठों के आकार को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं होठों को खूबसूरत बनाने के तरीके के बारे में।
Image Source:
यह भी पढ़ें – अपने होंठो को मोटा और पिंक बनाने के लिए ऐसे करें स्क्रब
1. लिप ग्लॉसेज (Lip glosses)-
आप अपने होठों को भरा हुआ दिखाने के लिए लिप ग्लॉसेज और लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा होठों को एक्स्ट्रा लेयर देने के लिए क्रीमी टेक्स्चर वाली लिपस्टिक अच्छी होती है।
Image Source:
2. एक्सफोलिएशन (Exfoliation)-
आप अपने होंठ को चिकने और मुलायम बनाने के लिए लिप कलर लगाने से पहले एक्सफोलिएशन जरूर कर लें। वैसे बाजार में एक्सफोलिएटिंग लिप स्क्रब आसानी से उपलब्ध हैं। आप इनका इस्तेमाल कर सकती है।
यह भी पढ़ें – नर्म गुलाबी होंठों के लिये अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय
3. कॉस्मेटिक पाउडर (Cosmetic powder)-
होठों पर लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले कॉस्मेटिक पाउडर को अपने होंठ पर लगाएं। इसेक बाद लिपस्टिक लगाएं और फिर टिश्यू पेपर की मदद से होठों को थपथपाएं और दुबारा लिपस्टिक का एक कोट लगाएं।
Image Source:
4. मीडियम शेड्स के लिए लिप कलर का इस्तेमाल करें (Use lip colour for medium shades) –
अगर आपकी त्वचा व्हाइट हैं तो मीडियम शेड्स के लिप कलर का इस्तेमाल करें। इस रंगों में आप पेल पीच, पिंक व बेज आदि शेड्स को चुन सकती हैं।
Image Source:
यह भी पढ़ें – काले होंठों का रंग हल्का करें इन 7 घरेलू उपचारों से

