Home मेकअप इन नैचुरल तरीकों से आप बढ़ा सकती है अपनी आईब्रो की ग्रोथ

इन नैचुरल तरीकों से आप बढ़ा सकती है अपनी आईब्रो की ग्रोथ

0

महिलाएं अकसर अपनी खूबसूरती के लिए ज्यादा सजग रहती हैं। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपायों को अपनाती हैं। जिसमें से कुछ उपाय घरेलू होते हैं तो कुछ कॉस्टमेटिक होते हैं। लड़कियों की खूबसूरती उनकी आंखों, होठों और नाक से देखी जा सकती है। यदि किसी लड़की की मोटी आईब्रो होती है तो उसकी आंखे खुद ब खुद खूबसूरत लगने लगती हैं। जिन लड़कियों की मोटी या घनी आईब्रो नहीं होती है वो आईब्रो पैंसिल की मदद से अपनी आईब्रो को घनी बनाती है। आपको यह घनी आईब्रो नैचुरली ही प्रदान करने के लिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आएं हैं। जिसको अपनाने से आपकी आईब्रो जल्द ही घनी हो जाएंगी और आपकी आंखें भी अट्रेक्टिव लगने लगेंगी।

यह भी पढ़े : आइब्रो बनाने के बाद इन 5 टिप्स से मुहांसों को रखें दूर

1 नारियल का तेल
नारियल का तेल हमारे लिए हर रूप में फायदेमंद होता है। इसे रोजाना इस्तेमाल करना हमारी आंखों के लिए लाभदायक होता है। इस तेल में आयरन और विटामिन ई होता हैं जो आपकी भौहें को मोटा और गहरा बनाता है। रात को रोज अपनी आईब्रो पर नारियल के तेल से मालिश करें और इसे रात भर ऐसे ही लगें रहने दें। इसके बाद सुबह इसे धो लें। कुछ ही महिनों में आप अपनी आईब्रो में होने वाले बदलाव को आसानी से देख सकती हैं।

eyebrows-naturally1

2 प्याज का रस
प्याज का रस में चमत्कारी फायदा करने वाले तत्व होते है। यह बालों की ग्रोथ के लिए विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। प्याज के रस से खून के संचार में वृद्धि होती है। प्याज के रस को लें और इसे अपनी आंखों पर 5 मिनट के लिए मसाज करें। आधा घंटा लगे रहने के बाद इसे पानी से धो लें। इस प्रयोग को रोजाना करें।

Image Source:

3 केस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)
केस्टर ऑयल भी बालों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल में फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन्स पाएं जाते हैं, जिससे हमारे बालों की गोथ बढ़ती है। रात को इसे रूई में थोड़ा सा डालकर आईब्रो में लगाएं। इसके बाद आईब्रो की करीब तीन मिनट तक मसाज करें और इसे ऐसे ही पूरी रात लगा रहने दें। इससे भी अपकी आईब्रो जल्द ही घनी हो जाएगी।

Image Source:

4 ऐलोवेरा
ऐलोवेरा हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। ऐलोवेरा से अंदरूनी खूबसूरती के साथ ही बाहरी खूबसूरती बढ़ती है। ऐलोवेरा के जूस को अपनी आईब्रो पर लगाएं और इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में इसे साफ पानी से धो लीजिए। ऐसा करने से आईब्रो घनी और चमकदार बनती है।

यह भी पढ़े : इन 9 मेकअप टिप्स से खुद को संवारे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version