Home विविध इस तरह से आप अपने डिजाइनर कपड़ों को हमेशा के लिए बनाएं...

इस तरह से आप अपने डिजाइनर कपड़ों को हमेशा के लिए बनाएं रख सकती हैं नया

0

जैसा कि हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि डिजाइनर कपड़ों से हमारा व्यक्तित्व उभरता है। लेकिन एक बार डिजाइनर कपड़ों को खरीदने के बाद हम में से कई लोग इनका सही तरह से रखरखाव नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण इन महंगे डिजाइनर कपड़ों का जल्दी ही खराब होना संभव हो जाता है। हम आपको बता दें कि आपको डिजाइनर कपड़ों की देखरेख अच्छी तरह से करनी चाहिए। इसके लिए आपको कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिनकी मदद से आप अपने डिजाइनर कपड़ों को अच्छी तरह से रख सकती हैं।

Dresses on a wooden hangersimage source:

आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से डिजाइनर कपड़ों को लंबे समय तक नया बनाएं रख सकती हैं।

यह भी पढ़ेः नए कपड़ों को धोकर ही क्यों पहनना चाहिए, आइए जानते हैं

1. आपके पास डिजाइनर कपड़ों में अगर लहंगा या साड़ी हो या फिर ब्लाउज हो तो आप इन सारी चीजों को एक सफेद सूती कवर में संभाल कर रख सकती हैं। इससे वह खराब नहीं होंगे और उनकी चमक कम नहीं होगी।

image source:

2. आप अच्छी फैब्रिक के डिजाइनर कपड़ों को ही खरीदें, क्योंकि यह लंबे समय तक टिकते हैं। आप अगर ज्यादा चमक दमक वाले कपड़े पहनती हैं तो यह ज्यादा समय तक नहीं टिकते हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः अगर आप डियोड्रेंट का इस्तेमाल करती हैं तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

3. सफेद डिजाइनर कपड़ों को हमेशा अलग से धोएं। कहीं ऐसा ना हो कि इनमें किसी दूसरे रंग के कपड़े का रंग चढ़ जाएं। जिससे आपके कपड़े की खूबसूरती बेकार हो जाएं।

image source:

4. लिनेन और सूती को अपने हाथ से धोकर आप छाया में सूखा लें। इससे कपड़े लंबे समय तक टिकते हैं। आप बुने हुए कपड़ों को भी टांग कर ना सूखाएं। इससे डिजाइनर कपड़ों की नेकलाइन की शेप नहीं बिगड़ती है।

image source:

यह भी पढ़ेः इन गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये ट्रैंडी नाइट वेयर

5. डिजाइनर कपड़ों को लंबे समय तक टिकाने के लिए आप उन्हें उनके फैब्रिक के अनुसार धोएं। सिल्क और ऊनी कपड़ों को आप केवल ड्राई क्लीन के लिए दे दें।

image source:

6. डिजाइनर कपड़ों को अलमारी में अच्छी तरह से रखें। आप एक रूटीन के अनुसार डिजाइनर कपड़ों को अलमारी में रखें। जैसे कि रोजाना पहने जानें वाले कपड़ों को अलग रखें और किसी पार्टी में पहनने वाले कपड़ों को आप अलग रखें।

image source:

यह भी पढ़ेः इन गर्मियों में जरूर ट्राई करें व्हाइट कलर की ड्रेस

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version