कुछ इस तरह बनाएं नाश्ते के लिए चिल्ली चिकेन परांठा

-

समय एवं सुविधा के अनुसार लोग नई-नई डिश को अपनाते रहते हैं। नाश्ते में कुछ लोग सिंपल परांठे खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग आलू परांठा। परांठे के साथ सब्जी, आचार, चटनी, चाय इत्यादि का मेल इसके स्वाद को और बढ़ा देता हैं। अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो घर पर ही चिल्ली चिकेन परांठा बना सकती हैं। इसे बनाना भी काफी आसान हैं और यह कैलोरी से भरपूर हैं। आइए जानते हैं चिल्ली चिकेन परांठा को बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – घर पर कुछ इस तरह बनाएं चिकन कीमा

चिल्ली चिकेन परांठा के लिए जरुरी सामग्री –

• चिकेन (कटा हुआ ) – 400 ग्राम
• अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
• तेल – 2 चम्मच
• शिमला मिर्च – 70 ग्राम
• प्याज – 50 ग्राम
• लाल मिर्च – 1 चम्मच
• टमाटर – 50 ग्राम
• गरम मसाला – 1 चम्मच
• हल्दी – 1 चम्मच
• काली मिर्च – 1 चम्मच
• नमक – 1 चम्मच
• धनिया – 2 चम्मच
• आटा
• दही

यह भी पढ़ें – घर पर इस तरह बनाएं वेज हरियाली कबाब

चिल्ली चिकेन बनाने की विधि –

1. चिल्ली चिकेन परांठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें।
2. अब इसमें प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
3. अब इसमें टमाटर, शिमला मिर्च, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें।
4. फिर इसमें चिकेन डालें और अच्छे से मिलाएं।
5. अब इसमें धनिया डालें और दोबारा मिलाएं।
6. अब चिकेन को गैस से हटा लें और ठंडे होने का इंतजार करें।
7. चिकेन चिल्ली बनकर तैयार हैं।

परांठा बनाने की विधि –

1. परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आप थोड़ा-सा आटा लें और इसे रोटी की तरह बेल लें।
2. अब रोटी के ऊपर पकाया हुआ चिकेन डालें और अच्छे से फैला दें।
3. अब इसके ऊपर दूसरी रोटी रख दें फिर किनारों से बंद कर दें।
4. फिर तवे को गर्म करें और पराठे को अच्छे से पका लें।
5. परांठे के दोनों साइड तेल लगाएं और हल्का भूरा होने तक पकाएं।
6. चिल्ली चिकेन परांठा बनकर तैयार हैं।
7. इस डिश को दही के साथ के साथ सर्व करें।
8. यकिन मानिए चिल्ली चिकेन परांठा आपके घर के सभी लोगों को खूब पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें – तंदूरी चिकन नहीं, आज बनाएं तंदूरी प्रॉन की यह डिश

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments