घर पर कुछ इस तरह बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट मटका दही

-

 

हमारे स्वास्थ्य के लिए दही बेहद फायदेमंद होती हैं इसलिए हमे इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती हैं। दही के सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती हैं। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होते हैं इसलिए आज हम आपको घर पर ही मटका दही बनाने की विधि बताने जा रहें हैं तो चलिए जानते हैं घर पर ठंडी और ताजा मटका दही बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – घर पर इस तरह बनाएं टेस्टी दही कबाब

मटका दही बनाने के लिए जरूरी सामग्री –

• दही – 2 छोटे चम्मच
• दूध – 500 मिलीलीटर

यह भी पढ़ें – बची हुई ब्रेड से बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड दही वड़ा

मटका दही बनाने की विधि –

1. मटका दही बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में दूध उबालें।
2. इसे तब तक उबालें जब तक कि इसकी क्वांटिटी कुछ कम न हो जाएं।
3. इसे ठंडा होने के लिए रूम टेंपरेचर में रख दें।
4. अब एक कटोरी में दही लेकर फेंट लें।
5. अब दो जग लें और एक जग में दो चम्मच दही और दूसरे जग में दूध डालें। इसके बाद दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
6. अब इस दूध को मटके में डाल दें और इसे प्लास्टिक रैप से लपेट दें।
7. रातभर इसे किसी गर्म स्थान पर रखें।
8. अगली सुबह आप इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
9. आपका मटका दही बनकर तैयार हैं। आप घर पर बनी इस ठंडी और ताजा मटका दही का सेवन कर आनंद उठाएँ।

पोषण से भरपूर मटका दही आपके घर के सभी लोगों को खूब पसंद आएगा।

मटका दहीImage Source: 

यह भी पढ़ें – घर पर ही आसान तरीके से बनाएं टेस्टी दही आलू

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments