वेजिटेबल क्रीम सूप का सेवन करना कभी ना भूलें

-

 

मॉनसून के इस मौसम में सर्दी जुकाम जैसी कई समस्याओं से हम परेशान हो जाते हैं, ऐसे में आप वेजिटेबल क्रीम सूप बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। इस मौसम में अगर गरमा गरम वेजिटेबल क्रीम सूप पीने को मिल जाए तो काफी आनंद मिलता है। इसको आप अपने बच्चों को भी पिला सकती हैं। इसलिए आज हम आपको वेजिटेबल क्रीम सूप की विधि बताने जा रहें हैं, इसका सेवन करके आप तरोंताजा महसूस करने लगेंगी। आइए नोट करें वेजिटेबल क्रीम सूप को बनाने की विधि।

यह भी पढ़ेः वजन को कम करने के लिए पीएं ये स्वादिष्ट सूप

वेजिटेबल क्रीम के लिए सामग्री

• गाजर – 500 ग्राम
• अजवाइन का डंढल – 1
• हरा सेब – 1
• ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच
• सब्जियों का स्टॉक – 2 कप
• मक्खन – 2 चम्मच
• तेज पत्ता – 1
• ब्राउन शुगर – 1 चम्मच
• फ्रेश क्रीम – 1 चम्मच
• वरमाउथ – 30 मिलीलीटर
• नमक स्वादानुसार
• काली मिर्च स्वादानुसार

यह भी पढ़ेः जानें किस तरह से बनाएं चिकन राइस सूप

वेजिटेबल क्रीम सूप की विधि

1 वेजिटेबल क्रीम सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर लें।
2 अब इसमें गाजर, प्याज और अजवाइन का डंढल डालकर 2 मिनट तक भून लें।
3 अब ऊपर से इसमें मक्खन मिला लें।
4 अब इसमें सेब, तेज पत्ता, ब्राउन शुगर और सिरका डालकर 2 मिनट तक पका लें। 2 मिनट होने पर इसमें से तेज पत्ता निकाल लें।
5 अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें वेजिटेबल स्टाक मिलाकर थोड़े देर पकाएं।
6 वेजिटेबल क्रीम सूप बनकर तैयार है, इसे सर्व करने से पहले आप क्रीम और वरमाउथ से सजा सकती हैं।

वेजिटेबल क्रीम सूपImage Source: 

यह भी पढ़ेः पालक का सूप

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments