सुंदरता में निखार फलों के साथ

-

आजकल बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बड़े-बड़े वादों के साथ आ रहें हैं। जिन्हें कंपनियां ऊंची कीमत पर बेचती हैं। लोग अपनी खूबसूरती के लिये इनके पीछे दौड़ भी रहे हैं। आप कई तरह की ब्यूटी क्रीम्स को अपने चेहरे पर लगाती हैं, पर कोई भी फायदा नजर नही आता। इनका उपयोग करते हुए आपको महीनों गुजर जाते हैं। पर चेहरे में कोई भी बदलाव नजर नहीं आता। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बता रहे हैं जिसका उपयोग कर आप अपना समय और पैसा दोनों बचा सकती हैं।

वैसे तो बाजार में बिकने बाले सभी उत्पादों में हर्बल गुण पाये जाते हैं। जब वही हर्बल गुण हमारे घर में मौजूद हो तो तो उसे बेकार क्यो जाने दें। इसका अपयोग कर हम स्वस्थ तो रहेगें ही साथ ही हमारा चेहरा भी प्राकृतिक ग्लो के साथ चमकेगा।
चेहरे की सुंदरता के लिये फ्रूट मॉस्क-

fruitsImage Source:  https://weknowyourdreams.com/

सुंदरता बनाये रखने के लिये हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप सुंदर दिखने के साथ-साथ, जवां भी नज़र आएंगी। इसके लिये आप पपीते और आम की एक-एक स्लाइस लें। इसमें अनानास के टुकड़ों को शहद के साथ मिक्स कर चेहरे पर अच्छी तरह से 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। इस तरीके को आप हफ्ते में 2-3 बार ही करें। आपके चेहरे के निखार के सामने हर ब्रेडेंड क्रीम फेल नजर आएगी।

चेहरे के लिये संतरा-
संतरे का रस हो या संतरे का छिलका दोनों के ही फायदे एक समान है। क्योंकि इनमें बहुत सारे पौषक तत्व छिपे होते हैं। ये चेहरे के कील मुहासों एंव धब्बों को जड़ से दूर करता है। संतरे के रस में 2 चम्मच दलिया और शहद मिलाकर चेहरे में लगाये और 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दें। चेहरे को धोने के बाद आपको इसके सही गुण का पता चल जायेगा। यह पिंपल की रोकथाम करने के साथ, डेड स्‍किन भी साफ करता है और चेहरे के ब्‍लैकहेड्स को भी निकालता है।

orange for faceImage Source: https://hairextensions-usa.com/

पुदीना-
पुदीने की भीनी खुश्बू और स्वाद पूरे शरीर की थकान को दूर कर शीतलता प्रदान करती है। इसके साथ ही पुदीना खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है।

mintImage Source:https://upload.wikimedia.org/

पुदीना विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। आर्युर्वेद में इसे वायुनाशक जड़ीबूटी के नाम से जाना जाता है। अब इसका प्रयोग ब्यूटी संसाधन में भी बढ़ता नजर आ रहा है। यह त्वचा की कोशिकाओं को नई गति प्रदान करता है। एंटीसेप्टिक होने के कारण यह त्वचा की नमी को खोने नही देता। हरे पुदीना को टकसाल की पत्ती के साथ गर्म करके चेहरे पर लगायें। इसके अलावा पुदीने की पत्ती के साथ नीबू की 2-3 बूंद डालकर लेप तैयार कर चेहरे पर लगायें। यह मुहांसो को दूर कर चेहरे की छुपी हुई कांति को खिलाता है।

पीच मास्क

साधारण भाषा में पीच का मतलब आडू होता है, जिसका सेवन करने या लगाने से चेहरा चमकदार और कोमल बनता है। वैसे तो हर फल के रस से तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाने से चेहरा निखरता है क्‍योंकि इनमें विटामिन और न्‍यूट्रियंट्स होते हैं। केला, चैरी, स्‍ट्रॉबेरी, पपीता और पीच का इस्‍तेमाल फेस पैक बनाने के लिये किया जाता है। हम आपको बता दें कि पीच में विटामिन सी पाया जाता है, जो कि झुर्रियों से लड़ने में सहायक होता है। जिस तरह से पीच का सेवन करने से त्वचा आकर्षित और चमकदार होती है।

peach maskImage Source:https://cdn.shopify.com/

उसी तरह इसे सफेद अंडे के साथ एंव दही का पेस्ट बनाकर चेहरे में लगाया जाये तो इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप जवां दिखेंगी। इसमे 2-3 बूंदे नींबू का रस डालकर इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से मुंहासे तो ठीक हो ही जाएंगे, चेहरे पर चमक भी आ जाएगी।

हनी और गोभी का रस

शहद के कई फायदे हैं। इसमें एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व पाए जाते हैं, जिससे चेहरा साफ होता है इसके साथ ही इसमे न्‍यूट्रियंट भी प्राप्‍त होता है। गोभी के रस में कुछ बूंद शहद की मिला लें। अब इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे की झुर्रियो को खत्म करता है और बढ़ती उम्र को जंवा बनाता है।

Fresh honeyImage Source::https://ahlanwasahlan.co.uk/

 

Naina
Nainahttps://hindi.blushin.com
"जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है ।"

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments