देश के ये खूबसूरत स्थल हैं हनीमून पर्यटन के लिए परफेक्ट, जानें इनके बारे में

-

हनीमून पर्यटन स्थल अपने आप में इसलिए खास होते हैं क्योंकि यहां आकर ही नवविवाहित जोड़े अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं। हर नव-विवाहित जोड़े इस बारे में जरूर सोचते है कि जीवन की शुरुआत आखिर किस स्थान से की जाए जहां पर सुकून भरे पल मिल सकें। आपको बता दें कि अपने देश में ही ऐसी कई जगहें हैं जो हनीमून पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध हैं। इन स्थानों पर जाकर आप अपने जीवन की शुरुआत बेहद सुकून और प्यार भरे लम्हों के बीच कर सकते हैं। आइये जानते हैं भारत के 5 मशहूर हनीमून प्लेस के बारे में।

यह भी पढ़ें – रोमांस से भरपूर भारत के 5 स्पेशल हनीमून स्थल

1 – श्रीनगर

श्रीनगरImage source:

श्रीनगर बहुत पहले से नवविवाहित जोड़ों तथा प्रेमियों का पसंदीदा स्थल रहा है। आप यहां जाकर अपने जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों के बीच आपको बेहद सुकून भरे लम्हे मिलेंगे जहां आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। आपको बता दें कि श्रीनगर में बहुत से पर्यटक स्थल भी हैं। यहां पर आप शालीमार बाग, चश्मे शाही, निशात बाग, परी महल घूम कर अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।

2 – गोवा  

गोवा  Image source:

गोवा एक प्रकार से हनीमून डेस्टिनेशन ही है। यहां पर समुद्र के पानी के साथ अपने प्रेम के सागर में अठखेलियां करते हुए आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। यहां आपको समुद्र किनारे पाम तथा नारियल के पेड़ों के बीच रेत मिलती है जो इस स्थान को बेहद खूबसूरत बना देती है। गोवा जाकर आप भीड़भाड़ वाले स्थान से अलग एक शांत तथा मनोरम स्थान पर अपने हनीमून को यादगार बना सकती हैं।

3 – मनाली  

मनाली  Image source:

मनाली एक रोमांटिक तथा खूबसूरत स्थल है। यहां पर भी आप हनीमून के लिए जा सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां आपके हनीमून में चार चांद लगा देती हैं। यहां आपको कल-कल बहती व्यास नदी के अलावा बर्फीली चोटियां देखने को मिलती है जो इस स्थान के सौंदर्य को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। यहां रोहतांग के करीब ही जिपावेल रोड़ नामक एक पर्यटक स्थल भी है। इस स्थान पर पर्यटक कई साहसिक गतिविधियां करते हैं।

यह भी पढ़ें – हनीमून के लिए भारत के ये हिल स्टेशन हैं बेस्ट, वो भी आपके बजट में

4 – नैनीताल

नैनीतालImage source:

नैनीताल की झीले बहुत प्रसिद्ध हैं। यही कारण है कि इस शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। चारों और से पहाड़ियों से घिरा नैनीताल आपके हनीमून के लिए एक उपर्युक्त स्थान है। नैनीताल से करीब 10 किमी दुरी पर किलबरी नामक स्थान है जहां आप पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बहुत से दर्शनीय स्थल भी हैं जो आपके हनीमून को यादगार बनाने में सहायक हैं।

5 – शिमला  

शिमला  Image source:

यदि आप अपने हनीमून को रोमांचक और यादगार बनाना चाहते हैं तो आपका शिमला में स्वागत है। यह स्थान अपनी लंबी चांदनी रातों के लिए तथा अपनी प्राकृतिक छटा के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां पर सर्दियों के मौसम में आना अपने में एक अलग ही अनुभव देता है। यहां पर निर्मल झरने, हरीभरी पहाड़ियां तथा शांत झीलें आपको अपने मोहपाश में बांध लेंगी। यहां हनीमून मनाना अपने आप में एक यादगार समय होगा जिसको आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments