Home स्वास्थ्य तुलसी के बीज के कुछ अनोखे फायदे – Benefits of Basil Seeds

तुलसी के बीज के कुछ अनोखे फायदे – Benefits of Basil Seeds

0

हमारे भारत में तुलसी के पौधे को पूजनीय स्तर पर देखा जाता है। तुलसी के पौधे की हर घरों में पूजा होती है। तुलसी का पौधा एक ऐसा पौधा है जो हर घरों की नाकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है। वातावरण को साफ और स्वच्छ रखता है। जितना ये पौधा हमारे बाहरी वातावरण को साफ करता है। उतना ही ये हमारे शरीर को आंतरिक रूप से स्वस्थ कर शरीर को मजबूत बनाने का काम करता है। आज के समय में तुलसी एक रामबाण औषधि के समान अमृतीय पौधे के रूप में जानी जाने लगी हैं। इसके चमत्कारिक गुण कई बीमारियों का इलाज कर हमें स्वस्थ बनाते हैं। तुलसी के पौधे में लगी पत्तियां जितना अच्छा असर दिखाती हैं उतना ही इसकी जड़ और बीज भी चमत्कारिक असर दिखाते हैं।

benefits of tulasi1Image Source: blogspot

आज यहां हम बता रहे हैं तुलसी के बीज से होने वाले फायदे…

1. यौन रोगों के इलाज में
पुरुषों में आने वाली शारीरिक कमजोरी में तुलसी के बीज का उपयोग काफी फायदेमंद साबित हुआ है। इसका उपयोग करने से सेक्स क्षमता मजबूत होती है। जिससे नपुंसकता की समस्या तक दूर हो जाती है। तुलसी के बीज का नियमित रूप से किया जाने वाला उपयोग पुरूषों के लिये सबसे लाभकारी सिद्ध हुआ है।

Image Source: tiin

2. अनियमित माहवारी की समस्या में
अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में शारीरिक कमजोरी या हर्मोन्स में होने वाली गड़बड़ी से माहवारी नियमित रूप से नहीं आ पाती। जिससे उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिये आप तुलसी के बीज का सेवन करें। ये औषधि मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करती है।

Image Source: srirajivdixit

3. शीघ्र पतन एवं वीर्य की कमी
अक्सर देखा जाता है कि पुरुषों में शरारिक कमी के चलते शीघ्र पतन की समस्या बढ़ जाती है। जिससे वो हमेशा तनाव ग्रस्त रहते हैं। इस समस्या को ठीक करने के लिये तुलसी के बीज का रोज गर्म दूध के साथ सेवन करें। इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Image Source: philly

4. गर्भधारण में समस्या
जिन महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या होती है उनके लिये तुलसी के बीज सबसे अच्छा औषधीय उपचार होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये आप पीरियड्स के आने पर 5-5 ग्राम तुलसी का बीज सुबह शाम पानी के साथ तब तक लें जब तक कि आपका पीरियड खत्म ना हो जाये। पीरियड्स के समाप्त हो जाने के बाद माजूफल का पाउडर बनाकर सुबह शाम 10 ग्राम पानी के साथ तीन दिन तक लें।

Image Source: thaluaclub

5. सर्दी खांसी के समय
यदि आपको ज्यादा खांसी और सर्दी हो रही है तो तुलसी के पत्तों को डालकर काढ़ा तैयार कर लें, फिर इस काढ़े को गर्म गर्म पिये। यह काफी अच्छा असर कर इस समस्या से मुक्ति दिलायेगा।

Image Source: srirajivdixit

6. चोट लग जाने पर
तुलसी एक ऐसी औषधि है जिसमें प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल गुए पाये जाते हैं। यह हमारे शरीर की रक्षा कर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसके औषधीय गुण शरीर पर लगने वाली चोटों को भर कर घाव को जल्द ही ठीक कर देते हैं। तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर चोट पर लगायें, जल्द ही आराम मिलेगा।

Image Source: com

आपको बता दें कि तुलसी के बीज को सब्जा भी कहते हैं।
तुलसी के पत्ते गर्म तासीर के होते हैं पर सब्जा शीतल होता है। इसे फालूदा में इस्तेमाल किया जाता है। इसे भिगाने से यह जेली की तरह घुल जाता है। इसे हम दूध या लस्सी के साथ थोड़ी देशी गुलाब की पंखुड़ियां डाल कर लें तो गर्मी में बहुत ठंडक देता है। इसके अलावा यह पाचन सम्बन्धी गड़बड़ी को भी दूर करता है। यह पित्त घटाता है। साथ ही यह त्रीदोषनाशक और क्षुधावर्धक होता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version