विवाह होने पर लड़की को इसलिए दिए जाते हैं सोने के गहने, जानें यहां

-

देश में हर माह कोई न कोई त्योहार आता ही रहता है। इसके अलावा कुछ खास दिन हमारे जीवन से भी जुड़े होते हैं। इन खास अवसरों को खास तरीकें से मनाया जाता है। इन दिनों में लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को अलग अलग तरह के गिफ्ट देते हैं। ऐसा ही एक अवसर शादी का भी होता है जिसमे शामिल होने वाले लोग दुल्हा दुल्हन को गिफ्ट देकर उन्हें नए जीवन के लिए शुभकामनाएं देते है। विवाह के मौके पर लड़की के माता पिता व करीबी रिश्तेदार लड़की को सोने के गहने गिफ्ट करते हैं।

इसके अलावा दूल्हा पक्ष की ओर से भी दुल्हन को सोने के आभूषण गिफ्ट किये जाते हैं। देखा जाए तो देश में सोने के आभूषण गिफ्ट करने की परंपरा पुरातन समय से चली आ रही है। लेकिन सवाल यह है कि हमारे यहां विशेष उपहार में सोने को ही गिफ्ट के तौर पर क्यों दिया जाता है। आज हम लोग आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

यह भी पढ़ें – फ्लोरल ज्वेलरी से जुड़ी कुछ बातें जो हर दुल्हन को पता होनी चाहिए

इसलिए दुल्हन को गिफ्ट में दिया जाता है सोना –

इसलिए दुल्हन को गिफ्ट में दिया जाता है सोनाImage source:

देश में सोने को गिफ्ट करना सबसे अच्छा, मूल्यवान तथा श्रेष्ठ माना जाता है। सोना न सिर्फ मूल्यवान होता है बल्कि यह एक पवित्र और पावन धातु भी मानी जाती है। इस धातु की बनी वस्तुएं हम लोग खास मौकों या त्योहारों पर ही खरीदते हैं। इन खास मौकों में सोने के आभूषण बनाने वाले लोग भी अपना अच्छा व्यापार करते हैं। हिंदू धर्म में विवाह से पूर्व सगाई की रस्म में दूल्हा तथा दुल्हन एक दूसरे को सोने की अंगूठियां पहनाते हैं। ये अंगूठियां एक दूसरे के प्रति स्थाई संबंध का प्रतीक मानी जाती हैं। यही कारण है कि हिंदू धर्म में सगाई उत्सव पर सोने की अंगूठियां ही कार्य में लाई जाती हैं।

इसके अलावा सोना व्यक्ति की प्रतिष्ठा तथा धन का प्रतीक भी माना जाता है। महिलायें अलग अलग प्रकार के आभूषणों से श्रृंगार करना पसंद करती हैं। हम लोगों को जो सोना हमारे बड़े लोगों द्वारा मिला है वह हम अपनी अगली पीढ़ी को हस्‍तान्‍तरणीय वस्तु के रूप में दे देते हैं। इस सोने की कीमत भी अधिक होती है तथा यह सोना हमारे पूर्वजों का हमारे लिए आशीर्वाद स्वरूप होता है। अतः इसको बेचा नहीं जाता है। यही कारण है कि दुल्हन की मां उसके बड़े लोगों से मिला सोना अपनी बेटी को दे देती है तथा इसी प्रकार से दूल्हे पक्ष की ओर दुल्हन को सोने के आभूषण गिफ्ट किये जाते हैं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments