इस वीकेंड घर पर बनाएं स्वादिष्ट “ब्रेड दही चाट” रेसिपी

-

ब्रेड दही चाट गर्मियों के मौसम में एक परफेक्ट रेसिपी है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि गर्मियों में खासतौर पर बनाई भी जाती है। आज हम आपको बता रहें हैं। इसको घर पर बनाने की पूरी विधि। आइये सबसे पहले जानते हैं इसमें पड़ने वाली सामग्री के बारे में।

यह भी पढ़ें – घर पर कुछ यूं बनाएं गार्लिक ब्रेड

ब्रेड दही चाट की सामग्री –

  • एक कटोरी बारीक सेव
  • चाट मसाला
  • आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया
  • एक कटोरी फेंटा हुआ दही
  • एक बारीक कटा प्याज
  • 6 ब्रेड स्लाइसेज
  • ब्रेड फ्राई करने के लिए तेल
  • मैश किए हुए दो उबले आलू
  • एक बारीक कटा टमाटर
  • आवश्यकतानुसार हरी व मीठी चटनी
  • स्वादानुसार नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
ब्रेड दही चाटImage source:

ब्रेड दही चाट बनाने की विधि –

सबसे पहले आप ब्रेड स्लाइसेज को अपने मन मुताबिक किसी भी शेप में टुकड़ों में काट लीजिये। अब आप ब्रेड के टुकड़ों को तेल में तल लीजिये। अब टुकड़ों को तेल से निकाल कर कटे हुए आलू, टमाटर तथा प्याज के साथ एक कटौरी में निकाल लीजिये। अब इन पर दही, चटनियां, नमक व अन्य सभी मसाले डाल दें। इसके बाद हरे धनिये तथा बारीक सेव से गार्निश कर सभी को सर्व कीजिये।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments