Home सेलिब्रिटी टॉक सितारों की कहानी बॉलीवुड में शादी सीजन ऑन, नेहा धूपिया और अंगद शादी के बंधन...

बॉलीवुड में शादी सीजन ऑन, नेहा धूपिया और अंगद शादी के बंधन में बंधे

0

साल 2018 बॉलीवुड की डिवास के लिए काफी खास चल रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड की अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध रही है। यह सिलसिला बीते वर्ष अनुष्का शर्मा की शादी से शुरु हुआ था जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। फिर अभी 2 दिन पहले सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी हुई थी, जिसमे पूरा बॉलीवुड शुमार हुआ था। इस सब के बाद आज नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली है। उन्होंने टी.वी कलाकार अंगद बेदी से शादी कर ली है। हालांकि इन दोनो की शादी काफी गुपचुप तरीक से हुई जिसका पता ज्यादा लोगों को नही लगा।

बॉलीवुडImage source:

आपको बता दें कि अंगद बेदी मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे है। अंगद और नेहा की शादी सिख रिति रिवाज से साउथ दिल्ली के गुरुद्वारा साहिब में करवाई गई। दोनो ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की फोटो शेयर कर इस खबर की पुष्टि की।

Image source:

अपनी शादी में नेहा ने पिंक रंग का लंहगा पहना था और हैवी ज्वेलरी उनके रुप को और भी ज्यादा निखार रही थी। वहीं अंगद ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी थी। इस शादी में क्रिकेटर अजय जदेजा, आशिष नेहरा और गौरव कपूर भी शामिल रहे।

Image source:

इन दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो जहां नेहा हाल ही में आई फिल्म मेरी सूलू और करीब करीब जैसी फिल्म में दिखी थी, वहीं अगंद को भी सलमान की सुपरहीट फिल्म टाईगर जिंदा है में काम करने का मौका मिला था। फिलहाल ये नया कप्पल कुछ दिन काम से रेस्ट लेकर अपना समय एक दूसरे के साथ बिताना पसंद करेगा।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version