Home विविध जानिए लड़कियों के पॉपुलर नेम और उनके मतलब

जानिए लड़कियों के पॉपुलर नेम और उनके मतलब

0

महिलाओं के लिए मां बनने का एक अलग ही अहसास होता है। लेकिन मां बनने के दौरान आने वाले बच्चे के नाम पर भी असमंजस की स्थित बन जाती है। जैसे ही किसी महिला को पता चलता है कि उसके घर में किसी नए मेहमान का आगमन होने वाला है तो वो बेहद ही उत्साहित हो जाती है। घर के सभी सदस्य आने वाले नए मेहमान के लिए नए नए नामों की लिस्ट तैयार करने में जुट जाते है। दादी हो या नानी या फिर मौसी या बुआ सभी लड़कों और लड़कियों के नामों की अपनी अपनी पंसद की लंबी लिस्ट तैयार कर लेते हैं। वहीं नामों को लेकर कई बार ज्यादा माथापच्ची भी करनी पड़ जाती हैं। लेकिन आज हम लड़कियों के कुछ पॉपुलर नामों की लिस्ट आपके लिए लेकर आए है। इन नामों की लिस्ट के साथ ही आप उनके अर्थ को भी जान पाएंगी। साथ ही आप जैसे अपनी बेटी को देखना चाहती है उसकी के अनुरूप उसका नाम भी रख सकती हैं। क्योंकि व्यक्ति अपने नाम के आधार पर ही उसे पूरी उम्र जाना जाता है। इसी कारण मां बाप का यह फर्ज होता है कि वह अपने बच्चें का नाम अपनी पंसद के अनुसार ही रखें। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही लड़कियां के पॉपुलर नाम और उनके अर्थ।

यह भी पढ़े : गर्भावस्था में अखरोट खाने के बेमिसाल फायदें

1 अनिका (Anika)
अनिका मां दुर्गा का ही एक नाम है। इस नाम का अर्थ अनुग्रह भी होता है।

baby-girl-names1Image Source:

2 अहाना (Ahana)
इस नाम का अर्थ होता है भोर और सूर्य की पहली किरण। परिवार में आने वाली बच्ची सभी के लिए नई उम्मीद होती है। यह बच्ची नई ऊर्जा के साथ परिवार में आए और सभी के लिए खुशियां लाएं।

Image Source:

3 अरोही (Aarohi)
जिन माता-पिता के जीवन मे संगीत के अधिक मायने होते है। वह अपने बच्ची का नाम अरोही रख सकते है। इस नाम का अर्थ होता है संगीत का विशेष नोट।

Image Source:

यह भी पढ़े : गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से होने वाले फायदे

4 अनाया (Anaya)
इस नाम का अर्थ होता है भगवान का जवाब।

Image Source:

5 आरना (Aarna)
आरना धन की देवी लक्ष्मी का भी एक नाम है। जो अभिभावक अपनी बच्ची को अपने भाग्य, समृद्धि से जोड देखते है वो अपनी बच्ची का नाम आरना रख सकते हैं।

Image Source:

6 मायरा (Myra)
यह शब्द लैटिन भाषा के मैयरा से लिया गया है। कुछ लोग इसे मिरांडा शब्द का भी भिन्न शब्द बताते हैं। मायरा का अर्थ होता है सराहनीय और असाधारण।

Image Source:

7 नियोनिका (Niyonika)
नियोनिका नाम का अर्थ है चमकदार आंखों वाली। यह एक भारतीय नाम है। इसका मतलब आर्कषक नेत्रों वाली लड़की भी होता है।

Image Source:

8 प्रिषा (Prisha)
इस नाम का मतलब होता है भगवान का उपहार और प्रिय।

Image Source:

9 सानवी (Saanvi)
सानवी देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है। जो अपनी बच्ची को मॉर्डन नाम के साथ ही धार्मिक महत्व देना चाहते है वो इस नाम को चुन सकते है। इसका नाम सौंदर्य, उदारता, दया और धन का प्रतीक है।

Image Source:

यह भी पढ़े : गर्भावस्था के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए 11 टिप्स

10 शानाया (Shanaya)
इस नाम का अर्थ है सूर्य की पहली किरण। इसका मतलब होता है घर में प्रकाश और नई ऊर्जा को लाना।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version