Home सेलिब्रिटी टॉक मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बचता हैं...

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बचता हैं डंका

0

हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के लोग कायल हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। अब तो वह हॉलीवुड की भी हीरोइन बन चुकी हैं। 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा आर्मी में कार्यरत अपने पिताजी के साथ उनके ट्रांसफर व पोस्टिंग की वजह से अलग-अलग शहरों में रहीं। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने और उनके बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफरनामे के बारे में…

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड फिल्मों में जान डालने वाली ये चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने किया ग्लैमरस कमबैक

1. मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा (Miss world Priyanka chopra)-

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा लगाव प्रियंका का बरेली से था। उन्होंने अपना पहला फोटोशूट बरेली में ही करवाया था। इसके बाद वो अपनी मां के साथ 16 साल की उम्र में मुंबई आ गई थी। जिसके बाद 18 साल की उम्र में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।

Miss World Priyanka Chopraimage source:

2. कई नेशनल अवार्ड जीते (Many won a National Award)-

शाहरूख खान के “डॉन” और रितिक रोशन के साथ “कृष” में प्रियंका चोपड़ा ने बेहतरीन काम किया। जिसके बाद से ही प्रियंका ने कई सफल फिल्मों में काम किया। मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ में प्रियंका ने मुख्य किरदार निभाया और नेशनल अवार्ड भी जीता।

image source:

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड स्टार्स के इन बच्चों को देखकर बन जाएगा आपका दिन

3. हॉलीवुड में अपना स्थान बनाया (Made its position in Hollywood)-

प्रियंकाचोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपना स्थान बनाया। “बेवाच” फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा इन्होंने ने अपना म्यूजिक एल्बम भी निकाला है।

image source:

4. बॉलीवुड फिल्म “हीरो” से फिल्मी सफर की शुरुआत (Film fare Begins With Bollywood Movie “Hero”)-

हिंदी फिल्म “हीरो” से प्रियंका ने 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा था और इसमें वह सेकंड लीड रोल में देखी थीं। वैसे तो इस फिल्म को दर्शकों ने कम पसंद किया लेकिन प्रियंका के रोल को काफी सराहा गया था। इसके बाद इन्होंने फिल्म “अंदाज” में राज कनवर के साथ काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन प्रियंका में बड़ी स्टार बनने की सारी खूबियां मौजूद थी।

image source:

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड की ये हीरोइनें शादी से पहले ही हो गईं थी प्रेग्नेंट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version