Home सेलिब्रिटी टॉक बॉलीवुड के यह स्टार्स मांसाहारी भोजन से रहते हैं दूर

बॉलीवुड के यह स्टार्स मांसाहारी भोजन से रहते हैं दूर

0
Purely vegetarian bollywood celebrities

बॉलीवुड स्टार्स को सुंदर दिखने के लिए अच्छा खाना खाना भी बेहद जरूरी है। इस वजह से आप आसानी से अपनी त्वचा को बेहतर बना सकती हैं। उनके खाने पीने की चीजों के कारण ही उनके चेहरे पर एक अलग निखार आता है। हम जानते हैं कि आप में से कई लोग अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स के ड्रैसिंग सेंस और स्टाइल को कॉपी करते होंगे, लेकिन क्या आप बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के खानपान को भी कॉपी करना चाहेंगे। अगर हां, तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको मांसाहारी भोजन का त्याग करना होगा। जी हां, क्योंकि कई ऐसे बी टाउन स्टार्स हैं जो मांस मछली को हाथ तक नहीं लगाते हैं, आइए जानें कि इस लिस्ट में कहीं आपके फेवरेट स्टार्स तो शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ेः इन 7 बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती है एकदम हिट

1 अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
बॉलीवुड के शहंशाह यानि कि अमिताभ बच्चन ने मांस मछली का सेवन करना काफी समय से छोड़ा हुआ है। वह इसके बजाय इडली सांभर के ज्यादा शौकीन हैं। उन्हें इसके अलावा मूंग की दाल, सब्जी और पालक पनीर काफी पसंद है। वह रोज सुबह अंकुरित दाल का सेवन करते हैं।

2 अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
बॉलीवुड में अपने अभिनय और विराट कोहली के साथ अपने रिलेशनशिप के लिए चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ज्यादातर पनीर या हरी सब्जियों का सेवन करना पसंद करती हैं। वह रोजाना सुबह प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं।

यह भी पढ़ेः श्रद्धा कपूर के ये समर लुक आपको भी बना देंगे ट्रेंडी और कूल

3 जैकलीन फर्नांडीस ( Jacqueline Fernandez)
जैकलीन ओट्स, तिल, ग्रीन सलाद और ब्राउन राइस का सेवन करके अपने आपको फिट रखती हैं। इसी के साथ उन्हें अलग-अलग तरह के सूप पीना भी काफी पसंद है। यह मसालेदार और तली हुई चीजों का सेवन करने से बचती हैं।

यह भी पढ़ेः एक्ट्रेस दिशा पटानी के बारे में आपको भी मालूम नहीं होंगी यह 7 बातें

4 कंगना रनौट (Kangana Ranaut)
कंगना वेज पुलाव की ज्यादा शौकीन हैं, उन्हें ग्रिल्ड सैंडविच और वेजिटेबल का सेवन करना काफी पसंद है। इतना ही नहीं, कंगना को कश्मीरी खाना और चाट का सेवन करना भी अच्छा लगता है।

5 करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर ने मांस मच्छी का सेवन करना तब छोड़ दिया था, जब वह शाहिद कपूर को डेट कर रहीं थीं। तब से आज तक करीना ने कभी भी चिकन का सेवन नहीं किया है। करीना नारियल के पानी के साथ गुड़ और बाजरे की रोटी खाना काफी पसंद करती हैं। उन्हें तिल के लड्डू भी काफी अच्छे लगते हैं। इसी के साथ उन्हें चावल और दही का सेवन करना भी काफी अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ेः दिन प्रतिदिन बदलता जा रहा है सोनाक्षी सिन्हा का फैशन स्टेटमेंट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version