रमजान स्पेशल : इस तरह बनाएं डेट्स एंड नट्स लड्डू

-

जहां एक तरफ लोगों ने रमजान के महीने में अपने मन और शरीर को आध्यात्मिकता के प्रति ट्यून कर रखा है, वहीं रोजों के दौरान आपको स्वस्थ और फिट रहने के लिए दिन के अंत तक कुछ न कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती ही है।

रमजान के दौरान शाम को किए जाने वाले इफ्तार में आपको मुख्य रूप से पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन करने से ही आप स्वस्थ और फिट रह पाएंगे। इसके लिए आज हम आपके लिए एक और डिश लेकर प्रस्तुत हुए हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको उस स्वादिष्ट डिश के बारे में बताने जा रहें हैं, जो कि पोषक तत्व से भरपूर होती है।

यह भी पढ़ेः रमजान में शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए खाएं खजूर के लड्डू

तैयारी का समय : 10 मिनट
बनाने का समय : 15 मिनट
सर्व : 4

सामग्री-

खजूर – 20
ड्राई फ्रूट्स – 1 कप
ग्रेटेड नारियल

यह भी पढ़ेः मैंगो एवोकाडो साल्सा बनाने की विधि

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले एक माइक्रोवेव ट्रे में सारे ड्राई फ्रूट्स को अच्छी तरह से फैलाकर रख लें।
2. अब माइक्रोवेव में 2 मिनट तक इसे रख दें। इसके बाद इसे रोस्ट होने दें।
3. अब इसे माइक्रोवेव से बाहर निकालकर डेट्स के साथ मिला लें।
4. डेट्स को तब तक गर्म होने दें, जब तक वह नरम ना हो जाएं।
5. अब माइक्रोवेव से इसे निकालकर इसमें ग्रेटेड नारियल मिला लें।
6. इसके बाद आप सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
7. अपने हाथों की मदद से आप इसके छोटे-छोटे बॉल बना लें।
8. अब इन छोटे-छोटे गोल बॉल में नारियल पाउडर मिला लें।
9. आप चाहें तो मटर के दाने, कद्दू के बीज या अलसी के बीच को इसमें मिलाकर इन लड्डू की स्वाद को और भी बढ़ा सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः इस तरह बनाएं इडली मंचूरियन

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments