प्रत्येक व्यक्ति के सोने का तरीका अलग होता है। देखने में आता है की बहुत सी महिलाओं को पेट के बल सोने की भी आदत होती है। आपको बता दें की इस प्रकार से सोना स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को निमंत्रण देना है। पेट के बल सोने से कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं अतः इस प्रकार से सोना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। यदि आप भी पेट के बल सोती हैं तो इस आदत को जल्दी ही बदल लीजिये। आइये जानते हैं इस प्रकार से सोने की हानियों के बारे में।
1 – सिरदर्द की समस्या
जो लोग पेट के बल सोते हैं। उनको हमेशा सिरदर्द की शिकायत रहती है। असल में होता यह है की इस पॉजीशन में गर्दन मुड़ जाती है और सिर तक ब्लड सही से सप्लाई नहीं हो पाता है। इस कारण हमेशा सिरदर्द या सिर के भारीपन की समस्या बनी रहती है।
2 – पिंपल्स की समस्या
Image source:
पेट के बल सोने से हमारे शरीर को सही से आक्सीजन नहीं मिल पाती तथा बेड के वैक्टीरिया भी चेहरे के संपर्क में आ जाते हैं। इस प्रकार से हमारे चेहरे पर पिम्पल्स तथा दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें – डिप्रेशन तथा हेयर फॉल को बढ़ाता है आपका तकिया लगाकर सोना, जानें कैसे
3 – पेट खराब होने की समस्या
Image source:
पेट के बल सोने से हमारे पेट का भोजन सही से पच नहीं पाता है तथा पेट खराब होने की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा पेट दर्द की समस्या का सामना भी हमें करना पड़ सकता है। अतः पेट के बल न सोएं।
4 – हड्डियों में दर्द की समस्या
Image source:
पेट के बल सोने पर शरीर की पोजीशन सही नहीं रहती। इस कारण हड्डियों में दर्द की शिकायत भी बनी रह सकती है। यदि आप इस प्रकार से सोती हैं तो आगे से अपनी यह आदत बदल लीजिये।
5 – पीठ दर्द की समस्या
Image source:
पेट के बल सोते समय आपकी रीढ़ की हड्डी की पोजीशन सही नहीं रहती है। इस कारण पीठ दर्द की शिकायत बनी रह सकती है। कभी कभी पीठ दर्द इतना ज्यादा हो जाता है की सही से खड़ा रहना या बैठना मुश्किल हो जाता है। अतः पेट के बल न सोएं। इस प्रकार से अब आप जान ही गई होंगी की पेट के बल सोना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है। यदि आप इस प्रकार से ही सोती हैं तो जल्दी ही इस आदत को बदल लें।


