चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आपको अन्य मेकअप के साथ ही अपने होठों की खूबसूरती पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आपने भी सुना होगा कि खूबसूरती से जुड़े सबसे ज्यादा कसीदे नर्म मुलायम होठों को लेकर ही पढ़े जाते हैं। ऐसे में इनकी देखभाल करना एक लड़की के लिए और भी ज्यादा जरूरी होता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है कि भरे हुए होंठ महिलाओं को बेहतरीन लुक देने का काम बखूबी करते हैं। इसलिए आप अपने होठों को मेकअप की मदद से और अधिक सुंदर बना सकती हैं। तो जानिए इनसे जुड़े कुछ टिप्स…
1. इसके लिए आप लिपग्लॉस और लिपस्टिक का सहारा ले सकती हैं। क्रीमी टेक्सचर वाली लिपस्टिक आपके होठों को एक अलग लुक देती है।
 Image Source: bigcommerce
Image Source: bigcommerce
2. लिपस्टिक या लिपग्लॉस को लगाने के बाद आपको अपने होंठों पर दोबारा इसका एक और कोट लगाना चाहिए।
 Image Source: ihdimages
Image Source: ihdimages
3. लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो पर एक्सफोलिएशन करना बहुत जरूरी है। इसके बाद आप टिश्यू पेपर से अपने होंठो को थपथपाएं और लिपस्टिक का एक कोट दोबारा से लगाएं।
 Image Source: wordpress
Image Source: wordpress
4. लिपस्टिक लगाने से पहले कॉस्मेटिक पाउडर को लगाना कभी भूलना नहीं चाहिए। वहीं अगर आपका रंग गेंहुआ है तो आपको अपने लिए बेज, पिंक, पीच और ऑरेंज शेड को चुनना चाहिए।
 Image Source: sayyes
Image Source: sayyes
5. वहीं ऑयली स्किन के लिए पेल लैवेंडर और वॉयलेट रंग काफी अच्छे होते हैं।

